धनबाद:अस्ताचलगामी सूर्य को लोगों ने अर्ध्य दिया,छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, हर्षोल्लास से मनाया जा रहा कोयलांचल में आस्था का महापर्व

धनबाद: बिहार-झारखंड के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. विभिन्न नदी घाटों, तालाबों, जलाशयों और घर और अपार्टमेंट की छतों पर लाखों महिलाओं ने अस्त होते सूरज को अर्घ्य दिया. मूलत: बिहार और पूर्वांचल में मनाया जाने वाला छठ महापर्व अब पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है.बिहार की राजधानी पटना में लाखों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे. आम से लेकर खास तक के लोग भक्ति में डूब गये.गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाबों और जलाशयों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. मोहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. औरंगाबाद के देव तथा पटना जिले के उलार मंदिर में लाखों की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया. [caption id="attachment_40979" align="alignnone" width="300"] छठ घाट पर मेयर व अन्य.[/caption] रविवार सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो जायेगा.गुरुवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हुई थी.झारखंड की राजधानी समेत रांची, कोयला राजधानी धनबाद समेत राज्य के सभी जिलों में छठ को लेकर लोग भक्ति भाव में डूबे हुए हैं. [caption id="attachment_40980" align="alignnone" width="300"] एमएलए ढुल्लू पत्नी व अन्य.[/caption] लोग सूर्य देव की आराधना के इस पर्व में शनिवार को नदी,तालाबों व अपने घरों के छट पर बने तालाब में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया व सूर्य देव की आराधना की.भारी संख्या में लोग पूरे परिवार के साथ छठ घाट पहुंचकर पूरे विधि-विधान से छठ माता की पूजा की. कोयला राजधानी धनबाद में शहर के अलावा कोलियरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ छठ मनाया जा रहा है. [caption id="attachment_40981" align="alignnone" width="300"] युवा कांग्रेस सचिव कुमार गौरव व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिरव.[/caption] धनबाद शहर, सिंदरी, झरिया, कतरास, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बलियापुर. तोपचांची, केंदुआ, करकेंद, पुटकी, महुदा, मैथन, कुमारधुबी, जोड़ापोखर, सुदामडीह, भौंरा व चासनाला में छठ की धूम है.छठ घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. नदी व तालाबों के बाहर भी तोरण द्वारों से खूबसूरत सज्जा की गई है आकर्षक लाइटिंग से पूजा स्थलों को सुविधाजनक बनाया गया है. [caption id="attachment_40982" align="alignnone" width="300"] सूर्य भगवान को अर्घ्य देते सीएम रघुवर दास.[/caption] झारखंड के सीएम रघुवर दास ने धार्मिक आस्था के इस पावन पर्व की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छठ व्रतियों के तप को नमन. आप सभी महापर्व छठ की आराधना से नई शक्ति प्राप्त करें. आपके जीवन और राज्य में समृद्धि और ख़ुशहाली आए, यही सूर्यदेव से प्रार्थना है.सीएम ने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य  दिया. एक्स सीएम हेमंत सोरेन ने भी छठ पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दी . उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान सूर्य आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें एवं सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें. कोयला राजधानी धनबाद शहर में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल छठ घाटों पर पहुंच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया. एमपी पीएन सिंह, धनबाद एमएलए राज सिन्हा मनईटांड़, विकासनगर व बेकारबांध समेत अन्य छट घाटों पर पहुंचे भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ कतरास के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंच भगवान सूर्य को नमन किया. एक्स एमएलए कुंती देवी,झरिया एमएलए संजीव सिंह की वाइफ रागिनी सिंह समेत परिवार के लोग सिंह मैंशन में ही छठ कर रहे हैं.विकास सिंह उर्फ प्रिंस परिवार के सदस्यों को आयोजन में मदद करते रहे. [caption id="attachment_40985" align="alignnone" width="300"] अर्घ्य देती रागिनी सिंह.[/caption] सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से छठ घाटों पर सुविधा के लिए इंतजाम किये गये हैं. जिले में सुरक्षा के भी पुख्ता इतंजाम किये गये हैं. भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूटों में भी बदलवा किया गया है. छठा घाटों व आसपास पुलिस बल की तैनाती की गयी है. [caption id="attachment_40987" align="alignnone" width="300"] कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के परिजन.[/caption] बिहार में सीएम नीतीश कुमार के घर छठ, लालू-राबड़ी आवास पर सन्नाटा [caption id="attachment_40983" align="alignnone" width="300"] अर्घ्य देते सीएम नीतीश कुमार.[/caption] पटना: बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर लोक आस्था के महापर्व की धूम है. नीतीश कुमार के परिवार के लोग छठ कर रहे हैं. सीएम के बड़े भाई समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे. सीएम नीतीश ने ने सायंकालीन अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की. इससे पूर्व शुक्रवार की शाम खरना पूजा में सीएम के आवास पर राज्यपाल फागू चौहान , उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, अधिकारी व राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे. मौके पर जेडीयू एमपी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी उपस्थित थे. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार ने इस साल भी छठ व्रत नहीं मनाया. पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर सन्नाटा पसरा रहा. राबड़ी देवी बीते दो सालों से छठ नहीं कर रहीं हैं.बिहार के सभी इलाकों में छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ी.