पप्पू की ड्राइविंग लाइसेंस थी एक्सपायर
पटना: एक्स एमपी व जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पटना के कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया. पप्पू ने सपाई अभियान के दौरान जमा कचरे को ट्रैक्टर पर लादकर बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के सरकारी आवास पर फेंकने जा रहे थे. पुलिस सूचना मिलते ही मंत्री सुरेश शर्मा के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी. सचिवालय डीएसपी सहित कई पुलिस अफसरों को मंत्री के आवास पर डिपुट किया गया.पुलिस ने ने पप्पू यादव के ट्रैक्टर को आशियाना मोड़ पर रोक दिया. राजीव नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस पप्पू यादव और उनके समर्थकों को अपने साथ ले गई.

पुलिस जांच में पता चला कि पप्पू के पास हल्के वजन के वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस है. लाइसेंस की वैलिडिटी भी वर्ष 2017 में ही खत्म हो चुकी है. ट्रैक्टर भारी वजन के वाहन (एचएमवी) की कटेगरी में आता है. ट्रैफिक पुलिस ने पप्पू यादव का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. पप्पू यादव और पुलिस के बीच काफी बहस हुई. अंतत:पप्पू यादव ने ही ट्रैफिक पुलिस चालान में दर्ज फाइन की राशि पेमेंट किया.फाइन पेमेंट के बाद पुलिस ने पप्पू यादव को छोड़ दिया.
उल्लेखनीय है कि लजमाव के बाद शहर में जमा कूड़े के नहीं हटाये जाने को लेकर पप्पू यादव ने चेतावनी दी थी कि वह कचरे को लेकर नगर विकास मंत्री और कमिश्नर के आवास पर फेंक देंगे. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को सफाई अभियान के दौरान बेली रोड स्थित ईशान इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के पास जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गये. वहां ट्रैक्टर पर कचरा लाद कर आशियाना होते हुए वह राजीवनगर पहुंचे. राजीव नगर में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस ने धारा-109 के तहत उपद्रव फैलाने के आरोप में पप्पू समेत अन्य को थाने में बिठा दिया.