नई दिल्ली: ODD Even रूल तोड़ने पर अब सिर्फ 4000 रुपये फाइन

नई दिल्ली‍: दिल्ली गर्वमेंट ने राजधानी दिल्ली में चार से 15 नवंबर तक odd-even लागू रहने के दौरान रूल तोड़ने पर फाइन पांच गुना कम कर दिया है. पहले जहां odd-even रूल तोड़ने पर 20,000 रुपये फइन देना होता था अब सिर्फ 4000 रुपये देना होगा.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेस कर यह एलान किया. सीएम ने पीसी में कई और छूट के बारे में घोषणा की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाहर के राज्यों में पराली जलने से प्रदूषण बढ़ रहा है. इसे ध्यान में रखकर सरकार ने odd-even लागू करने का फैसला किया है.odd-even चार नवंबर से 15 नवंबर स्टेट से आने वाले वैकिल में शामिल होंगे. odd-even सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सोमवार से शनिवार को लागू होगा.इस दौरान रूल्स उल्लंघन करने पर चार हजार रुपये फाइन देना होगा. सीएम ने कहा कि सेंट्रल गर्वमेंट के मिनिस्टरों को odd-even में छूट प्रदान की गई है. हलांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत मिनिस्टरों को छूट में शामिल नहीं किया गया है. जिन्हें छूट मिलेगी सुप्रीम कोर्ट के सभी जज, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरपर्सन, मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्त, सीएजी, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी जजों, लोकायुक्त . आपातकालीन सेवा के वाहन (ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, हॉस्पिटल, जेल), मेडिकल इमर्जेंसी वाले वाहनों को छूट (अगर कोई मरीज को ले जाने का दावा कर रहा है तो उस पर विश्वास किया जाएगा और उसे छूट दी जाएगी). कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वाहन (पुलिस, दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, दिल्ली सरकार से ऑथराइज्ड वाहन. अर्धसैनिक बलों के वाहन, रक्षा मंत्रालय के नंबर प्लेट वाले वाहन, एसपीजी प्रॉटेक्टीज . पायलट और एस्कॉर्ट्स को ले जाने वाले वाहन . सीडी नंबर वाले उच्चायोगों एवं दूतावासों के वाहन. जिन वाहनों में केवल महिलाओं या सिर्फ 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हों, स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों को ले जाने वाले वाहन. दिव्यांगों के वाहन . दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य चुनाव आयोग और उनकी तरफ से इलेक्शन ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सिक्यॉरिटी वैकिल. सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि 1260 किमी रोड का सारे विधायकों ने मुआयना किया था. दिल्ली सरकार के अधीन सड़कों पर 232 गड्ढे मिले, जिन्हें कल तक ठीक कर दिया जायेगा.283 पैच मिले, यहां सड़कें टूटी थी, जिन्हें 31 अक्टूबर तक ठीक करेंगे. 272 जगहों पर लंबे पेच मिले, जिन्हें जल्दी ठीक कर दिया जायेगा.कई जगहों पर जल बोर्ड, केंद्र सरकार के विभागों का काम हो रहा है, वहां के अफसरों को 24 अक्टूबर को बुलाया है, जल्द ही उन्हें भी ठीक किया जायेगा.दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली सड़कें जल्द अच्छी होगी.