दिल्ली की सात, यूपी की 14, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, एमपी, बंगाल व बिहार की आठ-आठ सीटों पर हुई वोटिंग
नयी दिल्लीः लोकसभा इलेक्शन के सिक्स फेज में रविवार को कुल 63.3 परसेंट वोटिंग हुई है. दिल्ली की सात, यूपी की 14, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, एमपी, बंगाल व बिहार की आठ-आठ सीटों यानी कुल 59 सीटों पर वोटिंग हुई. बंगाल में हिंसा के बावजूद इस फेज में बंपर 80.35 परसेंटवोटिंग हुई. यूपी में सबसे कम 53.37 परसेंट वोटिंग हुई हैझारखंड में चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से 65.51 फीसदी वोटिंग हुई है. 59 सीटों पर इस फेज में कुल 989 उम्मीदवार मैदान में थे.वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाये गये थे. दिल्ली में सात सीटों पर 164 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. यूपी में सबसे ज्यादा 14 सीटों पर वोटिंग हुआ.

दिल्ली में 56.11 परसेंट, हरियाणा में 62.91 परसेंट, बिहार में 59.29 परसेंट,झारखंड में 64.46 परसेंट व मध्य प्रदेश में 62.06 पर्सेंटेंज रिकॉर्ड किया गया है.पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग के दौरान कई हिंसक घटनाओं और वोटरों को डराने-धमकाने की सूचना है. झारग्राम में एक बीजेपी वर्कर गोपीबल्लभपुर के रमेन सिंह (30) की मर्डर कर दी गयी है. पश्चिम मिदनापुर में तृणमूल समर्थक गोली लगने से घायल हुआ है.एमपी की की आठ संसदीय सीटों पर वोटिंग के दौरान छिटपुट हिंसा हुई. जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से से भिंड में भिंड में उम्मीदवारों सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया था. एमपी के आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड (आरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में वोटिंग हुई.

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली से ईवीएम में समस्या होने के बाद में इन मशीनों को बदल दिया गया. लोकसभा की 543 सीटों पर होने वाले चुनाव में अबतक 484 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. लास्ट फेज में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान होगा. 2014 में भाजपा को इन 59 में 45 सीटें अकेले व सहयोगी लोजपा को एक सीट मिली थी. तृणमूल कांग्रेस को 8, कांग्रेस-आईएनएलडी को दो-दो और सपा को एक सीट मिली थी.

राष्ट्रपति रामनानथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन को पोलिंग बूथ पर वोट डाले. दिल्ली में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्थित पोलिंग सेंटर पर वोट डाले. सोनिया के साथ दिल्ली की एक्स सीएम शीला दीक्षित भी मौजीद थे. एक्स क्रिकेटर कपिल देव ने डीपीएस मथुरा रोड स्थित पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी रोपोलिंग बूथ पर वोट डाला. दिल्ली बीजेपी के चीफ और उत्तर-पूर्व दिल्ली से कैंडिटे मनोज तिवारी ने यमुना विहार में पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला.दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के पांडव नगर में वोट डाला. दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से कांग्रेस कैंडिडेट शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के पोलिंग बूथ पर वोट डाला. गौतम गंभीर, विराट कोहली समेत अन्य ने भी वोटिंग की.