नई दिल्ली: डीडी न्यूज की फेमस सीनीयर एंकर नीलम शर्मा का निधन, मीडिया जगत में शोक

नई दिल्ली: दूरदर्शन की जानी मानी सीनीयर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया. दूरदर्शन के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है. साथी पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. नीलम अपने पीछे पति व 15 वर्षीय पुत्र को छोड़ गई हैं.वह कैंसर से पीड़ित थीं. उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी. नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं. नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है. काफी लंबे समय तक दूरदर्शन की पहचान रही नीलम शर्मा ने चैनल के लिए तेजस्विनी और चर्चा में जैसे शो की एंकरिंग की. इन शो ने उनको हर घर में चर्चित किया. दर्शकों ने उन्हें हमेशा मुस्कुराते देखा. एंकरिग के दौरान हमेशा सौम्य और सरल रहीं. नीलम शर्मा के निधन पर प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने दुख जताते हुए लिखा कि हमने अपनी तेजस्विनी को खो दिया है. प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर और दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भी अपनी सहयोगी के निधन पर गहरा दुख जताया. मार्च में मिला था नारी शक्ति सम्मान नीलम पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं. नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था. नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था. डीडी न्यूज की फेमस कर नीलम शर्मा काफी दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. वह नोयडा के एक हॉस्पीटल में एडमिट थी. गंभीर हालत में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. नीलम शर्मा ने ‘बड़ी चर्चा’ और ‘तेजस्विनी’ जैसे कार्यक्रमों का काफी बेहतरीन तरीके से संचालन किया था.नीलम शर्मा चैनल की फाउंडिंग एंकर थीं और 20 साल से ज्यादा समय से डीडी न्यूज से जुड़ी हुई थीं.नीलम शर्मा पति अनिल कपूर रेडियो में कार्यरत हैं. नीलम ने ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ समेत कई सम्मान पाये.