नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा के चार दिन, 27 की मौत, पुलिस का दावा-सिचुएशन कंट्रोल,106 अरेस्ट, 18 FIR दर्ज

  • आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा का शव मिला
  • हिंसा में लगभग 250 से अधिक लोग घायल,56 से अधिक पुलिसकर्मी
  • पीएम मोदी ने दिल्ली वालों से शांति की अपील
  • एनएसए अजीत डोभाल ने रात को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
  • सीएम केजरीवाल व डिप्टी सीएम सिसोदिया प्रभावित लोगों से मिले
नई दिल्ली। नॉथई ईस्ट दिल्ली में पिछले चार दिनों से चारी हिंसा में मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गयी है। चांद बाग इलाके में पुलिया के नाले से आईबी स्टाफ अंकित शर्मा का शव मिला है। रविवार से जारी हिंसा में अब तक लगभग 250 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें करीब 56 से अधिक पुलिस के जवान हैं। पुलिस ने प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। चार प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पीएम मोदी ने दिल्ली वालों से शांति की अपील की है।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सेना उतारने की मांग की है। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर यानी एनएसए अजीत डोभाल ने भी सीलमपुर इलाके का दौरा किया था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था।दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया व पीड़त लोगों से मुलाकात की। दिल्ली पुलिस ने स्थित को पूरी तरह कंट्रोल होने का दावा किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मंदीप सिंह रंधावा ने मीडिया को बताया कि हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी तक कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई है। [caption id="attachment_45848" align="alignnone" width="300"] प्रभावित एरिया का जायजा लेते एनएसए।[/caption] आईबी स्टाफ अंकित का शव हिंसा प्रभावित चांद बाग इलाके से मिला है। अंकित लापता थे। परिजनों ने अंकित के लापता होने की पुलिस में कंपलेन भी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि अंकित चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई।पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवालो से शांति और सदभाव की अपील की है। पीएम ने कहा कि हमारा स्वभाव शांति का है। सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह पिछले 24 घंटे में तीन बड़ी बैठकें कर चुके हैं।दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए 011-22829334, 011-22829335 नंबर जारी किए हैं। बुधवार को कोई वारदात नहीं हुई है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिंसा से जुड़े सभी विडियो की जांच जारी है।दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री से निवेदन करता हूं कि अगर जरूरत पड़े तो हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना तैनात की जाए। केजरीवाल ने कहा कि आधुनिक दिल्ली, विकसित दिल्ली लाशों की नींव पर नहीं बन सकती है। पूरे दिल्ली और देश को कह देना चाहिए अब नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकारा सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा, भड़काऊ बयानों और इस पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अलग-अलग सुनवाई हुई। शाहीन बाग मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के मौजूदा हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्तश टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने हिंसा में मारे गये लोगों को लेकर दिल्लीस पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई नहीं की। HC ने भी पुलिस को फटकारा दिल्ली हाई कोर्ट ने हिंसा और भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा- क्या हिंसा भड़काने वालों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करना जरूरी नहीं है? जब भी हिंसा हो तो रोकने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली में एक और 1984 नहीं होना चाहिए। बता दें कि दिल्लीा में 1984 को एक सिख दंगा हुआ था जिसका नजारा भी काफी भयावह था। 106 लोगों की हुई है गिरफ्तारी, 18 FIR दर्ज: पुलिस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मंदीप सिंह रंधावा ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी तक कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मुश्किल में फंसे लोग हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी भी भेज सकते हैं।बुधवार को कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से आने वाली पीसीआर कॉल भी कम हो गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुश्किल में फंसे लोगों को संपर्क करने के वास्ते दो हेल्पलाइन नंबर- 011-22829334, 22829335 जारी किए हैं। पीएम मोदी का ट्वीट- दिल्लीवासियों से शांति की अपील करता हूं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि शांति बहाली की कोशिश की जा रही है। पुलिस और एजेंसियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं. मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि माहौल शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की गई। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं। शांति और सद्भाव की कोशिशें जारी हैं। मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। AAP ने की हिंसाग्रस्त इलाको में सेना तैनात करने की मांग आम आदमी पार्टी के दिल्ली के संयोजक व दिल्ली के पयार्वरण मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली में सेना तैनाती की मांग की है। गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पिछले तीन दिनों से हम लोग लगातार सभी घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी अपने स्तर पर हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। जिस दिन घटना हुई अगर पुलिस उसी दिन घटना को रोक देती तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती। कुछ जगहों पर कर्फ़्यू लगाया गया। लेकिन उसके बाद भी घटनाएं रुकी नहीं। उन्होंने कहा कि बाबरपुर, करावल नगर, गोकलपुरी, मुस्तफ़ाबाद, सीलमपुर विधानसभा के काफी हिस्सों में कल रात स्तिथि काफी भयानक रही। सीएम समेत पूरी दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उसके बाद भी स्तिथि नियंत्रण के बाहर है। आम आदमी पार्टी ये मांग कर रही है कि दिल्ली में शांति बहाल की जाए। हम HMO और PMO से आग्रह करते हैं कि दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत सेना लगाई जाए। दिल्ली के सीएम अरविदं केजरीवाल बुधवार को विधानसभा में दिल्ली हिंसा में शहीद हुए रतन लाल के परिवार को आर्थिक मदद के एलान का किया। सीएम ने विधानसभा कहा कि हम उनके परिवार को मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये की राशि और एक नौकरी देंगे।केजरीवाल ने सत्र के दौरान कहा कि दिल्लीर की जनता हिंसा नहीं चाहती है। यह सब आम आदमी पार्टी के द्वारा नहीं किया गया है।