धनबाद: यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर बीजेपी एमपी सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ पुटकी पुलिस स्टेशन में कंपलेन की

धनबाद: धनबाद जिला यूथ कांग्रेस की ओर से सोमवार को पुटकी पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के पर विवादित बयान देनेवाले बीजेपी एमपी सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कंपलेन की गयी. मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार संभव सिंह उपाध्यक्ष अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह, महासचिव विक्की कुमार, राजू कुमार दास एससीएसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनबाद, झरिया विधानसभा अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष सूरज वर्मा उपस्थित थे. यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी का नाम जितना बड़ा भारत में हुआ है वो इनके किसी अच्छे कार्य से नही है.। यह सर्वविदित है कि वे पूरे देश में अपने गिरे मानसिकता के कारण अपनी बयानबाज़ी की वजह से जाने जाते हैं. कई बार तो इसका खामयाजा या परेशानी इनकी अपनी पार्टी बीजेपी को भी झेलना पड़ी है. अब प्रशासन बिना दबाव इनको पूछताछ के लिए भी पुलिस स्टेशन में बुला ले तो यह प्रशासन की बहादुरी कहलायेगी. पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढोतरी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, गर्वनर के नाम डीसी को स्मार पत्र सौंपा [caption id="attachment_35381" align="alignnone" width="300"] कांग्रेस का विरोध मार्च.[/caption] धनबाद: कांग्रेस ने सेंट्रल गर्वमेंट द्वारा लगातार डीजल और पेट्रोल में के मूल्य में की जा रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को रणधीर वर्मा चौक से समाहरणालाय तक विरोध मार्च निकाला. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. विरोध मार्च निकाल कर बढ़ते मूल्य वृद्धि से उत्पन्न महंगाई से सचेत किया गया. कांग्रेस की ओर से डीसी को गर्वनर के नाम स्मार पत्र देकर मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की गयी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेंट्रल गर्वमेंट की नीति गरीबी विरोधी है. गर्वमेंट लोगों को महंगाई की आग में झोंकने पर आमादा है. महंगाई की मार आम से खास तक सभी प्रभावित है. डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि गरीब व मध्यम वर्ग के लिए मुश्किल खड़ी की जा रही है. गर्वमेंट अविलंब मूल्य वृद्धि को वापस ले.कार्यक्रम में एक्स मिनिस्टर मो मन्नान मल्लिक, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, शंकर प्रजापति, शमशेर आलम, वैभव सिन्हा, संतोष सिंह, मदन महतो, गंगा बाल्मीकि, अजय चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी पप्पू तिवारी, मनोज सिंह, अनवर शमीम, शमशेर आलम, दिनेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे.