धनबाद: माउंट लिट्रा जी स्कूल में ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

धनबाद: झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं झारखंड पेंचक सिलाट संघ की ओर से आयोजित इंटर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं द्वितीय झारखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप माउंट लिट्रा जी स्कूल धनबाद में सोमवार से शुरु हो गया. चैंपियनशिप का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन योगेंद्र शर्मा,सेकरेटरी राकेश कुमार, डायरेक्टर अभिषेक कुमार,प्रिंसिपल डॉ प्रशांत कुमार, रेंज एजुकेशन अफसर दिलीप कुमार मांझी ने संयुक्त रूप से किया. चैंपियनशिप में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली से करीबन 700 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. स्कूल में यह प्रतियोगिता एक मई तक चलेगी.