जेईई मेन्स में आंध्रा के सूरज कृष्ण ने किया टॉप, हेमंत सेकेंड और पार्थ थर्ड

नई दिल्ली: जेईई मेन्स का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया. ।आंध्र प्रदेश के सूरज कृष्ण भोगी ने टॉप किया है. आंध्र के ही केवीआर हेमंत कुमार ने आॅल इंडिया में सेकेंड रैंक हासिल की है. राजस्थान के पार्थ लतूरिया को 350 मार्क्स के साथ थर्ड रैंक मिली है. उल्लेखनीय है कि पेपर-1 में इंजीनियरिंग और पेपर-2 में आर्किटेक्चर स्ट्रीम के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है.टॉप टेन में सूरज कृष्ण,केवीआर हेमंत कुमार चोड़ीपिल्ली,पार्थ लतूरिया,प्रणव गोयल,गट्टु मित्राया, पवन गोयल,भास्कर अरुण गुप्ता, बाकारापू भारत, सिमरनप्रीत सिंह सलूजा, गोसुला विनायक श्रीवर्धन शामिल हैं. आनंद कुमार द्वारा संचालित सुपर-30 के सभी 30 स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए क्वालिफाई कर लिया है. सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार ने दावा किया है कि उनके सभी स्टूडेंट्स इस साल जेईई एडवांस देंगे.सीबीएसई ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे पेपर-1 के रिजल्ट्स का एलान किया. इसके बाद अब पेपर-2 का रिजल्ट मंगलवार एक मई को आ सकता है. जेईई मेन्स के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई के साथ राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जायेगा. 10,43,739 में से 2,31,024 कैंडिडेट्स ने एडवांस के लिए किया क्वालिफाई जेईई-मेन्स एग्जाम में 10 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे, इनमें से सिर्फ 2,31,024 कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा. इससे पहले 2017 तक सिर्फ 2 लाख 20 हजार कैंडिडेट्स को ही एडवांस देने का मौका मिलता था. जेईई-एडवांस 2018 के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की गई है. इसके लिए दो मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेंगे. [caption id="attachment_19430" align="alignleft" width="300"] Pritam Agarwal 786 rank Narayana[/caption] [caption id="attachment_19431" align="alignright" width="300"] 2nd topper aayush.jpg[/caption] धनबाद के 485 स्टूडेंट्स ने जेईई मेंस में सफल, डीपीएस व डीएवी का दबदबा धनबाद जिले के लगभग पांच सौ स्टूडेंट जेईई मेंस -2018 में सफलता पायी है. इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग का स्टूडेंट प्रीतम अग्रवाल जिला टॉपर हुए हैं. प्रीतम को ऑल इंडिया रैंकिंग में 786वां स्थान मिला है. उन्हें कुल 270 अंक मिले हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल का स्टूडेंट आयुष कुमार सेकेंड रहे हैं. आयुष ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 1195 रैंक हासिल किया है. दिल्ली पब्लिक स्कूल के ही अभिषेक कुमार शुक्ला थर्ड में हैं. अभिषेक को ऑल इंडिया रैकिंग में 1654 रैंक हासिल हुआ है. दिल्ली पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल से 30-30 स्टूडेंट ने सफलता पायी है. राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम, दून पब्लिक स्कूल, डी-नोबिली, कार्मेल और सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के भी कई स्टूडेंट सफल हुए हैं. धनबाद जिले में टॉप टेन में टॉप 10 में आठ दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट हैं. आयुष कुमार (1195), अभिषेक कुमार शुक्ला (1654), सौरभ गोयल (1829), आशु अमन (2075), अनंत देव (2112), रोनित राज (2558), दक्ष (5988) और अनुराग साक्षी पांडेय (6267). स्कूल से सजल, उत्कर्ष, अंकिता, अविनाश, मयंक, रिया, शयन, अरखा, निलांजम, शुभांगम, ऋत्विक, सूर्यांश, अक्षत, शोहम, अदिति, सौम्याबर्ता, कार्तिक, तान्या, अर्पिता, प्रशांत व प्रसून भी सफल हुए हैं.