डीएमसी का गर्वमेंट के 25 डिपार्टमेंट के पास तीन करोड़ होल्डिंग टैक्स बकायासिविल सर्जन ऑफिस पर 61 लाख व सीपीडब्ल्यूडी पर 49 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स बकायाधनबाद: धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन (डीएमसी) का गर्वमेंट के 25 डिपार्टमेंट पर तीन करोड़ 27 लाख आठ हजार 910 रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है. होल्डिंग बकाया रखने वाले बड़े बकायदारों में सिविल सर्जन ऑफिस, सीपीडब्ल्यूडी, माइंस रेस्क्यू स्टेशन, जिला परिषद्, वन विभाग, केंद्रीय उत्पाद, पीएचईडी आदि शामिल हैं.
सिविल सर्जन ऑफिस पर सबसे अधिक 61 लाख रुपये व सीपीडब्ल्यूडी पर 49 लाख रुपये बकाया है. यह बकाया आठ-नौ वर्षों का है. डीएमसी कमीश्नर चंद्रमोहन कश्यप ने सभी बकायादारों को बकाया होल्डिंग टैक्स पेमेंट के लिए को एक वीक का समय दिया है. इस दौरान होल्डिंग टैकेस पेमेंट नहीं करने पर नगरपालिका एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
होल्डिंग बकाया रखने वाले डिपार्टमेंटसिविल सर्जन-मेडिकल कॉलेज : 61 लाख 48 हजार 998 (2010-11 से 2018-19 तक)सीपीडब्ल्यूडी (पुलिस लाइन आवासीय) : 49 लाख 65 हजार 699 (2010-11 से 2018-19 तक)माइंस रेस्क्यू स्टेशन : 32 लाख 75 हजार 508 (2010-11 से 2018-19 तक)पीडब्ल्यूडी : 32 लाख 12 हजार 460 (2010-11 से 2018-19 तक)डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद : 22 लाख 71 हजार 284 (2010-11 से 2018-19 तक)सहायक विद्युत अभियंता : 15 लाख 58 हजार 654 (2010-11 से 2018-19 तक)एसडीओ झरिया वाटर बोर्ड : 14 लाख 72 हजार 835 (2010-11 से 2018-19 तक)वन विभाग : 10 लाख 10 हजार 676 रुपये (2010-11 से 2018-19 तक)सीपीडब्ल्यूडी : 8 लाख 56 हजार 481 रुपये (2010-11 से 2018-19 तक)प्रखंड कार्यालय हीरापुर : 8 लाख 23 हजार 975 (2010-11 से 2018-19 तक)सेल्स टैक्स कार्यालय : 5 लाख 42 हजार 883 (2010-11 से 2018-19 तक)पीएचईडी-1 : 4 लाख 60 हजार 267 (2010-11 से 2018-19 तक)लेबर आफिस : 3 लाख 94 हजार 876 (2010-11 से 2018-19 तक)वेटनरी धनबाद : तीन लाख 66 हजार 415 (2010-11 से 2018-19 तक)लघु उद्योग : 3 लाख 14 हजार 790 (2010-11 से 2018-19 तक)केंद्रीय उत्पाद विभाग : दो लाख 98 हजार 472 (2010-11 से 2018-19 तक)हेड पोस्ट आफिस : चार लाख 68 हजार 35 (2010-11 से 2018-19 तक)बिल्डिंग डिवीजन : दो लाख 18 हजार 317 (2010-11 से 2018-19 तक)जीएनएम प्लस टू स्कूल कतरासगढ़ : एक लाख 93 हजार 160 (2014-15 से 2018-19 तक)मिश्रित भवन बिजली कार्यालय : एक लाख 77 हजार 415 (2010-11 से 2018-19 तक)चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : एक लाख 34 हजार 402 (2010-11 से 2018-19 तक)परिवार नियोजन कार्यालय : एक लाख 13 हजार 840 (2010-11 से 2018-19 तक)जिला गव्य विकास पदाधिकारी : एक लाख 12 हजार 539 (2010-11 से 2018-19 तक)विद्युत अधीक्षण अभियंता बिजली आफिस कार्मिक नगर:एक लाख 477 (2010-11 से 2018-19 तक)बिहार के दो युवक 90 बोतल इलिगल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारधनबाद: गोविंदपुर पुलिस ने इलिगल शराब के साथ राज शंकर झा (भागलपुर)व विकास कुमार उर्फ विकास यादव (बांका)को पकड़ी है. विकास खुद को बीएन कॉलेज, पटना का स्टूडेंट बता रहा है. गोविंदपुर पुलिस ने फकीरडीह स्थित साहेबगंज रोड से विदेशी शराब लदी मारूति कार जब्त की. कार पर स्वर्ण सेना का नेमप्लेट लगा है. कार में विदेशी ब्रांड की 90 बोतल शराब मिली है. शराब को रांची से बिहार के भागलपुर ले जाया जा रहा था. बताया जाता है कि राजशंकर पहले एक दंबग एमएलए व किसी डिप्टी मेयर का बॉडीगार्ड रह चुका है. वह शराब तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.गोविंदपुर पुलिस एफआइआर दर्ज कर राज शकर व विकास को जेल भेज दी है.
गैंग्स ऑफ वासेपुर: गोपी खान व बंटी खान के खिलाफ रगंदारी के लिए मारपीट का आरोपधनबाद:भूली निवासी इस्माइल कुरैशी ने गैंगस्टर गोपी खान व बंटी खान के खिलाफ रंगदारी के लिए पिस्टल से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. आरोप है गुर्गे पिस्टल के बल पर इस्माइल को कमर मकदुमी रोड स्थित गोपी खान के ऑफिस ले जाकर मरपीट. उससे रंगदारी की मांग की जा रही है. मामले में बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में कंपलेन की गयी है. हलांकि की गोपी ब्रदर्स ने किसी तरह की मारपीट व रंगदारी से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जनता अवैध शराब कारोबार की कंपलेन करें: सहायक उत्पाद आयुक्तधनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव में शराब के अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार ने जनता से अपील की है कि वे इसकी शिकायत डायरेक्ट उनसे या कंट्रोल में कर सकते हैं.सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) सहित अन्य जगहों पर अवैध शराब की बिक्री की सूचना जनता सीधे उनके मोबाइल नंबर 94314 82787 तथा कंट्रोल रूम के 0326-2312483 नंबर पर कर सकती है.उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा विभाग द्वारा शीघ्र उक्त स्थान पर छापामारी की जायेगी.
एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने एलईडी जागरुकता रथ को रवाना कियाधनबाद: विधानसभा चुनाव 2019 में प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिल कुमार ने एलईडी जागरुकता रथ को रवाना किया.जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सिस्टेमेटिक वोटर्स एज्युकेशन एण्ड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन के तहत एलईडी रथ को रवाना किया गया है.
जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों का भ्रमण करेगा.इसमें लगे विशाल एलईडी स्क्रीन पर वीडियो और लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.साथ ही बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं सहित अन्य जानकारियों से लोगों को जागरूक किया जायेगा.इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, सुधांशु प्रियदर्शी ने एलईडी जागरुकता रथ को फ्लैग ऑफ किया.