धनबाद। मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी किशन मंडल नामक युवक को शुक्रवार की सुबह नौ बजे पत्थराकुल्ही में गोली मार दी गयी। होमगार्ड में बहाल कराने के नाम पर दर्जनों युवकों से लाखों की ठगी करनेवाला होमगार्ड जवान धमेंद्र सिंह के खिलाफ धनबाद पुलिस स्टेशन में एफआइअआर दर्ज की गयी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी-तोपचांची में माओवादियों की गतिविधियां बढ़ रही है। तोपचांची के नैरो गांव के पास गुरुवार को पुलिस व सीआरपीएफ से इनकाउंटर के बाद भी माओवादिओं ने इलाका नहीं छोड़ा है जिला परिषद के मैदान में राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी शिल्प मेला का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। ईसीआर जीएम एलसी त्रिवेदी ने कहा है कि रेलवे द्वारा अतिक्रिमित जमीन से हटाये गये सात सौ दुकानों की वैकल्पिक व्यवस्था राज्य सरकार करे।
मनईटांड़ पतराकुल्ही में युवक को मारी गोली, अननोन के खिलाफ एफआइआर

धनसार पुलिस स्टेशन एरिया के मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी किशन मंडल नामक युवक को शुक्रवार की सुबह नौ बजे पत्थराकुल्ही में गोली मार दी गयी। किशन के कमर में गोली लगी है। जख्मी युवक को एसियन जालान साथ रहता है। किशन के पिता अविनाश चंद्रा पटना में बिजनस करते हैं।पुलिस मामले को जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है।
किशन मंडल अपने दोस्त बम महतो, बबलू चौरसिया, टिकू और बलराम के साथ स्कॉर्पियो से पतराकुल्ही जमीन देखने गया था। सभी वापसलौटने के दौरान वे लोग एक जगह रुक कर पेशाब कर रहे थे। पीछे से किसी ने किशन को गोली मारकर भाग निकला। किशन ने पुलिस को बताया है कि वह किसी को गोली मारते नहीं देखा। गोली लगने के बाद बेहोश हो गया।दोस्तों ने उसे हॉस्पीटल पहुंचाया।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मामला जमीन विवाद का लग रहा है। किशन की एक जमीन में पहले से विवाद चल रहा है। आशँका है कि विवाद में किसी साथी ने ह उसे गोली मारी है जो उसके साथ थे। किशन मंडल को गोली सुबह साढे नौ बजे लगी. लेकिन लगभग तीन बजे धनसार पुलिस को सूचना मिली।
होमगार्ड में बहाली के नाम पर लाखों की ठगी करनेवाल जवान जेल गया

होमगार्ड में बहाल कराने के नाम पर दर्जनों युवकों से लाखों की ठगी करनेवाला होमगार्ड जवान धमेंद्र सिंह के खिलाफ धनबाद पुलिस स्टेशन में एफआइअआर दर्ज की गयी है। राजेंद्र रविदस उर्फ राजू की कंपलेन पर दर्ज एफआइआर में सुनियोजित साजिश के तहत ठगी करने की आरोप है। पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है। रुरल एसपी अमित रेणु ने भी धमेंद्र सिंह से घंटों पूछताछ की। रुपये लेते धमेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने वाले से एसपी ने पूछताछ की है।
राजेंद्र रविदास उर्फ राजू अपने पुत्र प्रदीप दास को होमगार्ड में बहाल कराने के लिए धमेंद्र सिंह को तीन लाख देने की बात कही है। धमेंद्र ने राजू के आरोप को गलत बताया है। धमेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसने 30 हजार रुपये ही लिये थे। पुलिस पूछताछ के दौरान आठ-10 लोग पुलिस स्टेशन आ गये। सभी ने वर्ष 2018 में धमेंद्र पर होमगार्ड में बहाल कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। एसपी अमित रेणु ने बताया कि राजेंद्र रविदास के अलावा जितने लोगों ने धमेंद्र को रुपये देने की बात पैसे लेकर वह आश्वासन दिया गया था कि दूसरी लिस्ट जब जारी होगी तो सभी का सलेक्शन हो जायेगा। चर्चा है कि धमेंद्र सिंह ने राजेंद्र रविदास उर्फ राजू के अलावा भी दस लोगों से तीन-तीन लाख रुपये लिये हैं।
पैसे लेते वीडीओ वायरल
होमगार्ड बहाली के में चयन नहीं हो पाने वालों ने वीडीओ वायरल कर दिया था। वीडियो में होमगार्ड जवान धमेंद्र सिंह द्वारा पैसे लेते हुए दिखाया गया था। डीडीसी सह प्रभारी डीसी ने सोशल मीडिया से वायरल वीडियो पर जांच आदेश दिये। डीसी के आदेश बाद धीरेंद्र को गुरुवार को ही पुलिस ने कस्टडी में ले ली थी।
सर्च ऑपरेशन के बीच माओवादियों ने टुंडी में की बैठक, हवाई फायरिंग
नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी-तोपचांची में माओवादियों की गतिविधियां बढ़ रही है। तोपचांची के नैरो गांव के पास गुरुवार को पुलिस व सीआरपीएफ से इनकाउंटर के बाद भी माओवादिओं ने इलाका नहीं छोड़ा है। पुलिस व सीआरपीएफ गुरुवार से ही तोपचांची के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। माओवादियों को शुक्रवार को भी टुंडी इलाके में सक्रिय देखा गया है।टुंडी पुलिस स्टेशन एरिया के मुंडा पहाड़ में आर्म्स से लैश माओवादियों ने बैठक की। बैठक संगठन विस्तार के लिए नये युवाओं को जोड़ने के लिए किया गया था। बैठक में हवाई फायरिंग कर देवान मांझी को श्रद्धाजंलि दी गई। देवान की मौत रांची जेल में हुई थी। पुलिस ने माओवादियों की बैठक से अनभिज्ञता जाहिर किया है।
बताया जाता है कि गुरुवार को तोपचांची के नेरो में इनामी नक्सली नुनुचांद महतो की फरारी को लेकर पुलिस इलाके अलर्ट रही। माओवादी बैठक पंचायत प्रतिनिधि तथा इलाके के अवैध धंधेबाजों को भी बुलाया गया था। उल्लेखनीय है कि पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली नुनुचंद महतो उर्फ टाइगर गुरुवार को तोपचांची पुलिस को झटका देकर भागने में सफल रहा। पुलिस और नुनुचंद महतो दस्ता के बीच इनकाउंटर हुई थी। नुनुचंद और उसके दर्जन भर नक्सली नक्सली साथी भागे निकले थे।पुलिस को गुरुवार को नैरो गांव में उसके होने की सूचना मिली थी। रूरलएसपी अमित रेणु के नेतृत्व में सीआरपीएफ तथा तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची। नैरो गांव को घेरकर सर्च अभियान शुरू हुआ। नुनूचंद महतो व उसके साथी को पुलिस आने की भनक लग गई। नक्सली फयरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलायी लकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस नुनुचंद तक पहुंच गई थी, बावजूद पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं सके। वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला। नुनुचंद के साथ पुलिस का एक जवान भी चोटिल हो गया। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। नुनुचंद एक कार्यक्रम के लिए राशि इकट्ठा करने इस इलाके में आया था। वह खाना खाने के लिए गांव के जंगल स्थित चेकडैम के पास रुका था। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई।
ईसीआर जीएम ने कहा- विस्थापित दुकानदारों की वैकल्पिक व्यवस्था करें स्टेट गवर्नमेंट
ईसीआर जीएम एलसी त्रिवेदी ने कहा है कि रेलवे द्वारा अतिक्रिमित जमीन से हटाये गये सात सौ दुकानों की वैकल्पिक व्यवस्था राज्य सरकार करे। रेलवे द्वारा इसकी व्यवस्था नही की जा सकती है। यात्री सुविधाओं को बढाने के लिए रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जीएम ने शुक्रवार को गोमो में निरीक्षण के दौरान प्रेस कांफ्रेस में यह बातें कही।उन्होंने कहा कि धनबाद रेल डिवीजन माल ढुलाई में टॉप पर है। डिवीजन को ढुलाई से 45 करोड़ रुपये की आय हुई है, जिसमे गोमो भी शामिल है। विदयुत लोको शेड की क्षमता बढाने के लिए 35 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। लोको शेड में अच्छी तरह से कार्य होने के कारण यहां दूसरे जगह से आए रेलकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।इसके पूर्व रेल जीएम हाजीपुर और धनबाद के अफसरों के साथ निरीक्षण के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो पहुंचे। गोमो में अफसरों ने रेल जीएम का स्वागत किया। जीएम के लोको विधुत शेड पहुंचने पर स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। जीएम ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोको शेड में बने नये रेल पटरी,नए इंजन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। उन्होंने महिला विश्राम कक्ष,भिसीबी रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने क्विक वाटरिंग पिट,प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित रिटायरिंग रूम का भी उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी शिल्प मेला का उद्घाटन

जिला परिषद के मैदान में राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी शिल्प मेला का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। धनबाद एमपी पशुपतिनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएन सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी की बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए स्वदेशी उत्पाद के माध्यम से उद्योग लगाकर इस समस्या से कुछ निजात पाया जा सकता है । इस तरह के मेले से स्वरोजगार की आशा की किरणे जगती है। उन्होंने मेला आयोजनकों के सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस बार मेले में 80 स्टॉल लगाये गये हैं। विभिन्न प्रांतों से आये कारीगर अपनी अपनी वस्तुओं का प्रदर्शन इस मेले के माध्यम से करेंगे। मेले में कुचिना का कूकवेल ,फर्नीचर , तात की साड़ी, राजस्थानी अचार, के साथ-साथ बच्चों के लिए वाटर पार्क, मिकी माउस ,झूले और खानपान के लिए विभिन्न व्यंजन के स्टॉल भी लगाये गये हैं। उद्घाटन समारोह में बीजेपी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून्न, अरुण राय, मुकेश सिंह, उदय सिंह ,रामा सिन्हा, रमेश गांधी ,धर्मजीत चौधरी, सचिव, विलय नंदी,वैद्यनाथ के अलावे मनिंदर सिंह मोनू समेत अन्य उपस्थित थे।