DHANBAD NEWS: पेट्रोल पंप स्टाफ से 1.73 लाख रुपये लूटे, डीसी ने किया झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, पहला कदम में स्मार्ट क्लास शुरु

बाइकर्स क्रिमिनलों ने बरवाअड्डा में पेट्रोल पंप स्टाफ से 1.73 लाख रुपये लूटे,फायरिंग  [caption id="attachment_40103" align="alignnone" width="300"] मौके पर छानबीन करती डीएसपी.[/caption] धनबाद:बाइकर्स क्रिमिनलों ने बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन से सटे संत निरंकारी चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर गणेश पेट्रोल पंप के दो स्टाफ से 1.73 लाख रुपये लूट लिये. क्रिमिनल पैसे लूटने के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले. घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी आर रामकुमार, डीएसपी सरिता मुर्मू समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे व छानबीन की. जीटी रोड पर स्थित गणेश पेट्रोल पंप के स्टाफ अभिजीत चौधरी और पांडव महतो दिन के साढे तीन बजे थैली में रुपये लेकर बाइक से दामकड़ा बरवा एसबीआइ में जमा करने जा रहे थे. पांडव महतो बाइक चला रहा था, अभिजीत रुपये की थैली लेकर पीछे बैठा था. निरंकारी चाैक पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन क्रिमिनलों ने घेरकर रुपये से भरी थैली छीनने लगे. छीना-झपटी में पैसे भरी थैली का टंगना क्रिमिनलों के हाथ जबिक रुपये भरा थैला पंप स्टाफ के हाथ में ही रह गये. क्रिमिनलों ने पिस्टल से फायरिंग को भय से पंप स्टाफ ने रुपयों से भरा थैला दे दिया. पैसे लेने के बाद क्रिमिनल फायरिंग करते हुए अपराधी बिरसा मुंडा पार्क रोड की तरफ से भाग निकले. डीसी ने किया झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शत-प्रतिशत महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश धनबाद:डीसी अमित कुमार ने सोमवार को झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया.डीसी ने झरिया सीओ के साथ डोर टू डोर मतदाता सूची की जानकारी प्राप्त की. झरिया में महिला मतदाताओं की संख्या कम है. डीसी ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को 12 नवंबर से 20 नवंबर 2019 तक शत प्रतिशत महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने निर्देश दिया. बीएलओ व सुपरवाइजरों को इसका प्रमाण देने का निर्देश दिया. डीसी ने राजा तालाब की सफाई का भी जायजा लिया. उन्होंने शीघ्र राजा तालाब की सफाई काम पूरा करने का निर्देश दिया. दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में स्मार्ट क्लास शुरु धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्र्स्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम के बच्चे भी अब स्मार्ट क्लासेस द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे है.स्मार्ट क्लास से स्कूल मे शिक्षा की दशा एवं दिशा मे काफी बदलाव आयेगा.दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई अब और सुविधा जनक और हाई टेक हो गई है. यह पढ़ाई बच्चे की तस्वीर भी बदल सकती है.पढ़ाई का नया तरीका दिलचस्प है. मूक बधिर एवं बौद्धिक दिव्यांग बच्चे भी इसे हूबहू अपने जीवन मे उतार के अग्रसर हो रहे है. अब दिव्यांग बच्चों को कागज कलम नही बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर शिक्षा प्राप्त करने का नया अनुभव हो तथा समय के साथ ये बच्चे भी आगे बढे. स्कूल की संचालिका अनिता अग्रवाल का यही उद्देश्य है. www.pahelakadam.in