डीसी लाइन पर जल्द चलेगी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर
धनबाद:ईसीआर जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा है कि डीसी लाइन पर धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन जल्द चलेगी. धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस को फुल रेक के साथ चलाने का प्रयास किया जायेगा. जीएम बुधवार को धनबाद में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.जीएम ने कहा कि सांसदों ने भी इन दोनों टे्रनों का प्रस्ताव दिया है. रेलवे बोर्ड से बात कर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया जायेगा.
जीएम ने कहा कि डीसी रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से छोटे-छोटे हॉल्ट के आस-पास रहने वाले लोगों को सुविधा होगी धनबाद रेल मंडल सहित पूरे इसीआर में जितने भी रेलवे लेवल क्रासिंग गेट हैं,उन्हें बंद कर उसके स्थान पर रोड ओवर ब्रिज या अंडर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है.जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जायेगा.धनबाद से दिल्ली,पुणे व बेंगलुरू की डायरेक्ट ट्रेन चलाने का प्रोपोजल आया है.रांची से लखनऊ के बीच रेलसेवा शुरू करने की भी मांग की गई है. इससे भी बोर्ड को अवगत कराया जायेगा.
जीएम ने धनबाद से गुजरने वाले फ्रेट कॉरिडोर के दौरान होनेवाले संभावित बदलाव पर कहा कि पश्चिम बंगाल के दानकुनी से लुधियाना तक बन रहे पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट से धनबाद समेत अन्य कई स्टेशनों में कई बदलाव होंगे.
डीसी लाइन के वैकल्पिक लाइन की अभी तत्काल आवश्यकता नहीं
धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर यात्री टे्रनों का परिचालन शुरू हो गया है। इसके लिए वैकल्पिक रेल लाइन की तत्काल आवश्यकता नहीं है. मौजूदा लाइन की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है.
यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग
जेडीयू जिलाध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी मेंबर पिंटू सिंह ने ईसीआर जीएम को यात्री सुविधाओं से संबंधित स्माप पत्र दिया है.धनबाद स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने समेत अन्य मांग की गयी है.
रोड बनाये या एनओसी दे रेलवे
राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार के प्रतिनिधि संजय झा ने करमाटांड़ पंचायत के हुचूकटांड़ गांव में रेलवे द्वारा सड़क निर्माण कराने या एनओसी देने की मांग की गयी है. बरमसिया फाटक पर फुटओवर ब्रिज, वाच एंड वार्ड कॉलोनी और पॉलिटेक्नीक के पंपू तालाब का सौंदर्यीकरण और धनबाद आसनसोल-भोजुडीह पैसेंजर का परिचालन शुरू कराने का भी प्रोपोजल दिया गया है.
डिवीजनल रेलवे संसदीय समिति की बैठक
धनबाद:बैंक मोड़ से धनबाद रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का नया विकल्प मिल जायेगा. रेलवे रिजर्वेशन सेंचर से रांगाटांड़ गया पुल तक वैकल्पिक सड़क बन जायेगी.इससे स्टेशन आने-जाने वाहन आसानी से रांगाटांड़ पहुंचेंगे. रेल अफसरों ने बुधवार को धनबाद में आयोजित रलवे संसदीय समिति की बैठक में यह जानकारी दी.
समिति अध्यक्ष सह धनबाद एमपी पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद शहर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे पहल कर रही है. धनबाद स्टेशन के आरक्षण केंद्र से रागाटाड़ तक सीधी सड़क बनाने की प्लानिंग हो चुकी है. रेलवे गया पुल के चौड़ीकरण के लिए तैयार .
प्र
धानखंता में हो स्वर्णरेखा और कोलफील्ड एक्सप्रेस का ठहराव
एमपी ने कहा कि धनबाद हावड़ा के बीच प्रधानखंता ग्रामीण क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन है. वहा कोलफील्ड और स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का ठहराव होना चाहिए.
बैठक में गिरिडीह सासद चंद्रप्रकाश चौधरी, पलामू से बीडी राम,रॉबर्ट्सगंज से पकौड़ी लाल, गया से विजय माझी,मध्यप्रदेश के सीधी से रीति पाठक,चतरा से सुनील कुमार सिंह समेत डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा, एडीआरएम आशीष कुमार झाव अशोक कुमार, सीनियर डीसीएम अखिलेश कुमार पांडेय, सीनियर डीइएनसी बीके सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
सांसदों की मांग
पलामू सांसद बीडी राम ने कजरात नावाडीह में पलामू एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की.
चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कोडरमा-हजारीबाग के बीच इटखोरी को हॉल्ट बनाने का प्रस्ताव दिया.
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकास चौधरी ने चंद्रपुरा में यात्री शेड निर्माण कराने और निचितपुर को स्टेशन का दर्जा देने की मांग की.
ग
या के सांसद विजय कुमार मांझी ने पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की.
रॉबर्ट्सगंज के पकौड़ी लाल ने विंधमगंज में रांची-चोपन इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव दिया.
संजीव सिंह की सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल,पीएमसीएच से जेल भेजे गये
धनबाद:पीएमसीएच की जांच में बीजेपी के झरिया एमएलए संजीव सिंह की हेल्थ की सभी जांच रिपोर्ट फिर नॉर्मल पायी गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने मंगलवार की शाम उन्हें पीएमसीएच से छु्ट्टी दे दी.पीएमसएच से संजीव को वापस धनबाद जेल भेज दिया गया है.
12 सितंबर से थे इलाजरत
जेल में 12 सितंबर की रात तबीयत बिगड़ जाने के बाद संजीव को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था. पीएमसीएच के सीसीयू वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा था.इससे पहले संजीव को 24 अगस्त को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया था.तीन दिनों की जांच में संजीव की सभी रिपोटज्ञ नॉर्मल पायी गयी थी. संजीव के चेस्ट पेन और सरदर्द की शिकायत रह रही है. चेस्ट एक्स-रे,ब्लड टेस्ट,इसीजी कराया गया है.
रिटायर्ड टिस्कोकर्मी के बैंक अकाउंट से साढ़े चार लाख की निकासी
धनबाद:कतरास मालकेरा बस्ती निवासी रिटायर्ड टिस्को कर्मी बसंत दूसाध के बैंक अकाउंट से साइबर क्रिमिनलों ने साढ़े चार लाख रुपये की निकासी कर ली है.बसंत दुसाध का भेलाटांड़ एसबीआई मे अकाउंट है. जिले विभिन्न एटीएम से दर्जन बार राशि निकासी की गयीछह से सात बार बसंत के अकाउंट से दूसरेअकाउंट ट्रांसफर हुई है.बसंत के मोबाईल पर बैंक अकाउंट से राशि निकासी का लगातार मैसेज आ रहा था.बसंत पढ़ा लिखा नहीं रहने के कारण मैसेज नहीं पढ़ पाया.बसंत ने मामले की कंपलेन रकतरास पुलिस स्टेशन में की.कतरास पुलिस उसे साइबर पुलिस स्टेशन धनबाद भेज दिया है.
धनबाद डीसी अमित कुमार JJA के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

ध
नबाद:झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA ) के धनबाद सम्मेलन में पत्रकार हितों की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने वाले धनबाद डीसी अमित कुमार को संगठन का सर्वोच्च सम्मान स्वर्ग संजीव द्विवेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. डीसी को ऑफिस में संगठन की ओर से यह सम्मान दिया गया.उल्लेखनीय है कि चतरा डीसी रहने के दौरान अमित कुमार पत्रकार इंद्रदेव की मर्डर में शामिल आरोपियोंको 72 घंटों के अंदर गिरफ्तारी करवायी थी. पत्रकार के परिजन को एक महीने के अंदर ही मुआवज़ा की राशि मिल गयी.
झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तरफ से उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया.श्री कुमार चतरा में जिस तरह से इंद्रदेव यादव की मर्डर के बाद त्वरित कारवाई के लिए पहल किए उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम होगा. JJA के संस्थापक शाहनवाज हसन ने बताया कि डीसी अमित कुमार की वजह से पत्रकार इंद्रदेव यादव के परिजनों को मुआवजा मिल पाया जबकि चतरा में ही पत्रकार चंदन तिवारी की नक्सली हमला में हुई मौत के मामले में आज तक मुअवज़ा की राशि नहीं मिल पायी है.धनबाद में डीसी को यह सम्मान प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,संस्थापक शाहनवाज हसन,प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ रूपम सिन्हा, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह चौहान एंव जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने दिया.इस अवसर पर धनबाद जिला के पत्रकार रुस्तम मियां,सुनील कुमार,आर.एन. चौरसिया,श्रीकांत श्रीवास्तव,राकेश वर्मा एंव अफरोज़ कुरैशी मुख्य रूप से मौजूद थे.