धनबाद: डीसी ने किया आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

धनबाद: डीसी अमित कुमार ने आज आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. डीसी ने बलियापुर प्रखंड के ग्राम पंचायत छाताटाड में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने क्षेत्र के बच्चों के विकास हेतु विद्यालय से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र में आने को कहा. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग हेतु लोगों को जानकारी दी. मौके पर बलियापुर के बीडीओ, सीओ, मुखिया, एसीसी के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद थे. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को लेकर शिविर का आयोजन धनबाद: बाघमारा ब्लॉक के मध्य विद्यालय धावाचिता में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय, बाघमारा द्वारा किया गया. इसका आयोजन सुयोग्य लाभुकों तक लाभ पहुँचाने हेतु किया गया था.