कोल इंडस्ट्री के कर्मचारियों को अब 30 लाख तक होम लोन मिलेगा

धनबाद: कोल इंडस्ट्री के स्टाफ को अब 30 लाख तक होम लोन दिया जायेगा. बीसीसीएल सहित कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनियां अपने स्टाफ को हाउस बिल्डिंग एडवांस रूल के तहत घर बनाने व प्लेट खरीदने के लिए 30 लाख तक का लोन देगी. कोल इंडिया के जीएम (पर्सनल) पीवीकेआरएम राव के साइन से नोटिस भी जारी कर दी गयी है. हाउस बिल्डिंग एडवांस रूल के मिलने वाले 2.5 लाख की राशि को बढ़ा कर 30 लाख तक कर दिया गया है.