नई दिल्ली: बीजेपी ने UP-दिल्ली समेत चार स्टेट में लोकसभा के लिए सात कैंडिडेटों की लिस्ट जारी की

नई दिल्ली: बीजेपी ने रविवार शाम को दिल्ली, यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट की लिस्ट जारी की. लिस्ट में चार कैंडिडेट दिल्ली,पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट पर एक कैडिडेट के नाम शामिल है. बीजेपी ने यूपी की घोसी सीट से हरिनारायण राजभर, मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से शंकर लालवानी व पंजाब की अमृतसर सीट पर हरदीप पुरी को कैडिडेट बनाया है. दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन को कैंडिडेट बनाया गया है. चारों अभी इन सीटों पर परजेंट एमपी हैं.