बिहार: पटना में बेटे ने DSP और उनकी पत्नी को बेटे मारा चाकू, प्रोपर्टी विवाद का मामला

डीएसपी ने पहली पत्नी की मौत के बाद की है दूसरी शादी पटना: बेटे रवि कुमार ने पटना स्पेशल ब्रांच के डीएसपी मदन मोहन सिंह और उनकी पत्नी मनोरमा सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया है. प्रोपर्टी विवाद यह घटना डीएसपी के दीघा थानान्तर्गत रामजीचक सरकारी स्कूल गली में स्थित घर में ही घटी है. पुलिस रवि को अरेस्ट कर ली है. डीएसपी व उनकी पत्नी को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. दोनों की हालत खतरे से बहार है. डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. राकेश कुमार ने घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है. मदन मोहन सिंह 1989 बैच के सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने हैं. अभी स्पेशल ब्रांच में पोस्टेंड हैं. डीएसपी का दीघा रामजीचक गली में बड़ा मकान है. डीएसपी की पहली पत्नी की मौत हो गई थी. डीएसपी को पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है. दोनों की शादी हो चुकी है.पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद दो साल पहले डीएसपी ने औरंगाबाद की मनोरमा सिंह से दूसरी शादी कर ली थी. डीएसपी की दूसरी शादी के बाद से फैमिली में प्रोपर्टी को लेकर विवाद होने लगा है. डीएसपी का बेटा रवि गुरुग्राम में मोबाइल कंपनी में मैनेजर है. रवि अपनी वाइ्रफ व बच्चों को वैष्णो देवी भेजकर शनिवार की शाम फ्लाइट से पटना आ गया था. घर में रवि की अपने पिता डीएसपी व मां के साथ प्रोपर्टी को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में रवि ने चाकू से पिता व सौतेली मां पर हमला कर दिया.