बीसीसीएल कोल बोर्ड कॉपरेटिव इलेक्शन टलने की संभावना

टेस्ट ऑडिट के बीच में ही एआर ने कर घोषित दी इलेक्शन की डेट, सोसाइटी ने वोटर लिस्ट नहीं सौंपी, मामला डिपार्टमेंट के सेकरेटरी तक पहुंचा

धनबाद: धनबाद कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के इलेक्शन टलने की संभावना बढञ गयी है. इलेक्शन की डेट 27 मई तय है. अभी तक वोटर लिस्ट पब्लिस्ड नहीं होने के कारण इलेक्शन प्रोसेस शुरू नहीं हो पा रही है.सोसाइटी की ओर से वोटर लिस्ट उपलब्ध नही करायी गयी है. नियम के अनुसार इलेक्शन की डेट से 35 दिन पहले इलेक्शन प्रोसेस शुरु हो जानी चाहिए. एेसे में अब वोटर लिस्ट नहीं मिलने के कारण इलेक्शन का डेट आगे बढना तय है. धनबाद के असिस्टेंट रजिस्टार ने वोटर लिस्ट नहीं मिलने की कंपलने लेटर लिखकर डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेकटरी व कॉपरेटिव सोसाइटी के रजिस्टार को किया है. साथ ही मामले मे कार्रवाई का आग्रह किया है. कॉपरेटिव रजिस्ट्रार ने सोसाइटी का टेस्ट ऑडिट का ऑर्डर दिया. जामताड़ा व बोकारो के ऑडिटर को इसकी जिम्मेवारी दी गयी है. पिछले दो माह से जामताड़ा व बोकारो के ऑडिटर सोसाइटी के ऑडिट का टेस्ट ऑडिट कर रहे हैं. नियमानुसार ऑडिट के दौरान इलेक्शन नहीं हो सकता है. साथ ही इलेक्शन से पहले सासायटी कै बैंक खाता संचालन पर रोक नहीं लगायी जाती है. बैंक खाता संचालन पर रोक रहेगी तो इलेक्शन कैसे हो सकता है. धनबाद के एआर पर सोसाइटी के पिछले इलेक्शन में पराजित कैंडिडेट के फेवर में काम करने का आरोप लग रहा है. आरोप है कि एक पराजित कैंडिडेट अपनी पोलिटिकल एप्रोच के बल पर सोसाइटी पर हावी होना चाहता है. तीन साल के कार्यकाल व नौ माह का मिलता है ग्रेस कोल बोर्ड को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कार्यकाल तीन साल का होता है. 31 मार्च को कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया है. नियमानुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद सोसाइटी को नौ माह का ग्रेस पीरियड मिलता है. एक अप्रैल से लेकर 31 दिसंबर के बीच हर हाल में चुनाव कराना है. 31 दिसंबर तक चुनाव नहीं होने पर सोसाइटी सुपरशीड कर दी जायेगी और एडमिस्टेटर डिपुट किये जायेंगे. सोसाइटी का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होने के बाद गर्वमेंट के सेकरेटरी व रजिस्टार ने इलेक्शन जल्द कराने का ऑर्डर दिया था. आरोप है कि एआर ने रुल्स की अनदेखी कर इलेक्शन की डेट विरोघ ग्रुप से मिलकर घोषित कर दी. एआर चार साल से धनबाद में पोस्टेड हैं. एआर के खिलाफ सीएम, मिनिस्टर व सेकरेटरी तक कंपलेन की जाने की तैयारी है.