अशोक सिंह धनबाद के नये थानेदार, चौबे का ट्रांसफर कैंसिल अब पुलिस लाइन में रहेंगे

धनबाद: इंस्पेक्टर सह झारखंड पुलिस एसोसिएशन के धनबाद ब्रांच अशोक कुमार सिंह को धनबाद का थानेदार बनाया गया है. श्री सिंह पहले साइबर थाना प्रभारी थे. धनबाद थानेदार अखिलेश्वर चौबे को निरसा पुलिस सर्किल भेजा गया है. पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे है इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता को साइबर थाना का प्रभार दिया गया है. एसएसपी मनोज रतन ने मंगलवार की शाम ही ट्रांसफर संबंधी ऑर्डर जारी कर दिया था. इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बुधवार की दोपहर अखिलेश्वर चौबे से धनबाद थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण लिया है. इंस्पेक्टर अखिलेश्वर चौबे एसएसपी से मिले और निरसा जाने में असमर्थता व्यक्त की. श्री चौबे ने अपनी नौकरी ।ह माह बचे होने की बात कह खुद की लाइन में पोस्टिंग की आग्रह करते हुए एसएसपी को अप्लीनकेशन दिया. एसएसपी ने इंस्पेक्टर के रिक्वेस्ट पर उनके आग्रह पर निरसा पुलिस सर्किल में किया गया ट्रांसफर कैंसिल कर लाइन में ज्वाइन करने का ऑर्डर दिया है.