नई दिल्ली। WhatsApp एक नये चैटबॉट का टेस्टिंग कर रहा है। यह यूजसर् को हर बार ऐप में एक नया फीचर जोड़े जाने पर सूचित करेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: छात्र सरफराज बना पत्रकार, गोड्डा के स्कूल की कुव्यवस्था की खोलीपोल, वीडियो वायरल
WABetaInfo पर मिली जानकारी
वॉट्सऐप वॉचडॉग WABetaInfo के अनुसार, ऑफिसियल वॉट्सऐप चैटबॉट अभी विकास के प्रारंभिक फेज में है।WABetaInfo के द्वारा शेयर किये गये स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ऐप में एक नया सत्यापित चैटबॉट होगा।इस चैटबॉट की मदद से यूजर्स नए फीचर्स के बारे में जान सकेंगे, टिप्स और ट्रिक्स हासिल कर सकेंगे। और प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में जान सकेंगे।ये चैटबॉट अकाउंट बिजनेस अकाउंट की तरह काम करेगा। लेकिन यूजर इस चैटबॉट का जवाब नहीं दे पायेंगे।यह केवल रिडेबल खाता होगा, इसलिए हमेशा एकतरफा बातचीत होगी।ऐसा इसलिए है क्योंकि चैटबॉट का उद्देश्य यूजर्स को वॉट्सऐप की लेटेस्ट फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में सूचित करना है।अगर यूजर वॉट्सऐप से संपर्क करना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा 2019 में लॉन्च की गई टिपलाइन सहित अन्य माध्यम भी हैं।

एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होगा मैसेज
स्क्रीनशॉट के मुताबिक चैट में भेजे जाने वाले सभी मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे।हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इन संदेशों को एक साथ कई यूजर्स को भेजा जायेगा। अगरआप वॉट्सऐप चैटबॉट से कोई मैसेज नहीं चाहते हैं, तो आप अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। उल्लेखनीय कि यह सुविधा अभी भी बीटा में है, इसलिए यह उन चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दे सकती है, जो बीटा प्रोग्राम में शामिल होंगे। हालांकि वॉट्सऐप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि वह इसे स्टेबल चैनल पर कब रोल आउट करेगा।नया वॉट्सऐप चैटबॉट अन्य मैसेजिंग ऐप, टेलीग्राम और सिग्नल के चैटबॉट के समान है। टेलीग्राम और सिग्नल दोनों अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक चैनल का उपयोग करते हैं ताकि यूजर्स को नये बदलावों और सुविधाओं के बारे में बताया जा सके।