Advertisement

पटना। बिहार व झारखंड में मानसून सक्रिय होते ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। गयाजी में लगातार तेज बारिश की वजह से पहाड़ से गिरकर मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। रेल पटरी पर मलबा गिरने से कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। धनबाद रेल डिविजीन के बसकटवा-यदुग्राम के बीच भूस्खलन से रेल सेवा प्रभावित हुई। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand:  CBI ने NHAI के दो अफसर सहित पांच को किया अरेस्ट, घूस लेने का आरोप 

ADVERTISEMENT

धनबाद रेल डिवीजन अंतर्गत आने वाले कोडरमा की सक्रियता से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बसकटवा-यदुग्राम के बीच भूस्खलन से रेल सेवा प्रभावित हुई। घटनास्थल पर रात भर राहत कार्य चला।बारिश के कारण बसकटवा और यदुग्राम स्टेशन के बीच स्थित किलोमीटर संख्या 420/02 पर कल मंगलवार की देर रात भूस्खलन हो गया। इसके बाद से डाउन रेल पथ पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया था।
गया-कोडरमा रूट पर बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया। रेल ट्रैक पर मलबा गिरने की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। अप लाइन में सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। लगातार तेज वर्षा होने से रात 11 बजे पहाड़ से मलवा खिसककर रेल पटरी पर आ गिरा। मंगलवार रात 10:40 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सामान्य नियंत्रण कार्यालय धनबाद ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी राहत शिविर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उनके स्थानों पर वर्दी में मुस्तैद रहने और स्थिर खड़ी कोचिंग रेलगाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा उनके सहयोगी कर्मचारियों के साथ-साथ गझंडी क्षेत्र के सहायक मंडल अभियंता, रेल पथ निरीक्षक, कार्य निरीक्षक, तथा बिजली करण शाखा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंची विद्युत शाखा की टीम ने रात 12:12 बजे से 12:30 बजे तक स्थल का निरीक्षण कर रेल पथ को सुरक्षित चलने योग्य प्रमाणित किया। अप रेल पथ का परिचालन पहले से ही सामान्य था। घटनास्थल पर पहली रेलगाड़ी संख्या 13010 को रात्रि 1 बजे पर डाउन पथ से सुरक्षित रूप से निकाला गया। अहले सुबह तीन बजे तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए गये। इसके बाद आरपीएफ और रेल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इस ट्रेक पर ट्रेनों का परिचालन रुकवाया गया। अधिकारी और कर्मी तुरंत राहत कार्यों में जुट गए। कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद रेल पटरी से मलबा हटाया जा सका। अप लाइन पर सुबह छह बजे से और डाउन लाइन पर रात 2 बजे से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।
प्रभावित ट्रेनों की सूची
3010 डाउन देहरादून एक्सप्रेस
हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस
धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस
नेताजी हावड़ा-कालका मेल
गंगा -दामोदर