Advertisement

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सदस्य बादल उरांव को अरेस्ट किया है। सेन्हा पुलिस स्टेशन एरिया के जोगना निवासी पीएलएफआई उग्रवादी बादल बादल उरांव को निशानदेही पर एक रिवाल्वर और नक्सलियों के कई पोशाक बरामद किये गये हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:34 वें नेशनल गेम घोटाले को लेकर धनबाद में CBI रेड

लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने  प्रेस कांफ्रेस में बताया कि पुलिस इस उग्रवादी को दबोचने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रही थी।एसपी ने बताया कि विगत चार अगस्त 2022 को बगडू पुलिस स्टेशन एरिया के अंतर्गत चल रहे विकास निर्माण कार्यों में पीएलएफआई उग्रवादियों के नाम पर लेवी मांगने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बगडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए इस कांड में शामिल सुनील मुंडा एवं बजरंग लोहरा को अरेस्ट किया गया।इनके निशानदेही पर पीएलएफआई का पर्चा एवं तीन देशी एक नाली बंदूक व अन्य सामान बरामद किया गया गया था। इसके आधार पर बगडू पुलिस स्टेशन में विगत चार अगस्त 2022 को कांड संख्या 22/2022 अंकित किया गया था। 
एसपी ने बताया कि उक्त मामले के इन्विस्टीगेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा अपने सहयोगियों की जानकारी दी गई। मामले में बादल की संलिप्ता बताई गई। इसी क्रम में 18 अगस्त को बगडू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई से सेन्हा पुलिस स्टेशन एरिया के जोगना निवासी चरवा उरांव के पुत्र पीएलएफआई उग्रवादी बादल उरांव को अरेस्ट किया गया।बादल की की निशानदेही पर बगडू पुलिस स्टेशन एरिया के अगरडीह निवासी सुनील मुंडा के घर के सामने आम पेड़ के नीचे से गाड़ा हुआ एक देशी निर्मित सिक्सर रिवॉल्वर एवं 14 जोड़ा चीतकबरा वर्दी (उग्रवादी वर्दी) बरामद किया गया। इसमें शामिल अन्य लोगों गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम में बगडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, एसआइ अब्राहम अलमा मुर्मू, एएशआइ रंथु भगत, सैट थ्री और टेक्नीकल की टीम शामिल थी।