गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में सीआरपीएफ सातवीं बटालियन और जिला पुलिस की टीम ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश विफल कर दी है। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पारसनाथ पहाड़ी की तराई वाले इलाके चतरो के जंगल वाले इलाके में झाड़ियों के नीचे छिपा कर रखा गया दस केजी का आईईडी बम बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: लोहरदगा: PLFI का एक उग्रवादी अरेस्ट, आर्म्स, वर्दी समेत कई सामान बरामद
सीआरपीएफ टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में निकली हुई थी। इसी दौरान टीम ने केन बम को बरामद किया है। सीआरपीएफ सातवीं बटालियन और जिला पुलिस की टीम द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पारसनाथ की तराई वाले इलाके चतरो की ओर चलाई जा रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल डॉग स्क्वायड ने इलाके में आईईडी छिपाये जाने का इंडिकेट किया। इसके बाद टीम में ने पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड की टीम ने चतरो के इलाके में स्थित एक पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में पत्ते के सहारे छिपा कर रखा गया एक आईईडी बम बरामद किया।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
नक्सलियों का सेफ जोन है चतरो
पारसनाथ की तराई वाले क्षेत्र में चतरो का इलाका नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है। इस एरिया में कई नक्सलियों का घर भी है। नक्सली इस एरिया में घटनाओं को भी अंजाम देते आ रहे है। पहाङी के बीच बसा यह गांव चारों ओर जंगलों से घिरा हुआ है। इस कारण नक्सली पुलिस की टीम को देखने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठा कर भाग निकलते हैं। हालांकि हाल के दिनों में इस एरिया में पुलिस और सीआरपीएफ की दबिश बढ़ी है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।