- पत्नी के चरित्र पर शक और ससुराल में सम्मान न मिलने से आहत था राजू सोरेन
दुमका। झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा पुलिस स्टेशन एरिया के आमचुआं गांव में शुक्रवार की रात घर जमाई बने राजू सोरेन (25) ने अपनी पत्नी सोना मुर्मू (19) और नानी सास सोना बास्की (70) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दामाद राजू सोरेन को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ा फेरबदल: प्रवीण कुमार बने ITBP के DG, प्रवीर रंजन को CISF की कमान
दिनांक-19-20/09/25 की रात्रि शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम आमचुआँ में एक ही घर की दो महिला (नानी-नतनी)के हुए हत्याकांड का उद्भेदन। पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका के नेतृत्व में टीम का गठन कर हत्याकांड में शामिल......(1/2) pic.twitter.com/0UbGCmvNf0
— DUMKA POLICE (@DumkaPolice) September 21, 2025और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
पुलिस के मुताबिक, राजू को ससुराल में कभी सम्मान नहीं मिला। उससे घर और खेती का सारा काम कराया जाता था। इससे आहत होकर उसने पहले पत्नी पर हमला किया और फिर विरोध करने आई नानी सास की भी जान ले ली। हत्या में प्रयुक्त खूंटा और आरोपी की खून से सनी टी-शर्ट पुलिस ने जब्त कर ली है।पत्नी के चरित्र पर करता था शक
एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि राजू अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि पत्नी उसकी इज्जत नहीं करती और दूसरों को ज्यादा महत्व देती है। इसी शक और अपमान के कारण वह हत्या जैसे कदम तक पहुंच गया।घटना की शाम राजू फुटबॉल मैच देखकर लौटा। घर आने पर पत्नी से कहासुनी हुई और गुस्से में उसने खूंटा से पत्नी को मार डाला। बीच-बचाव करने आई नानी सास को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय छह माह की बच्ची पास में सो रही थी, जिसे आरोपी ने नुकसान नहीं पहुंचाया।
पुलिस को ऐसे हुआ शक
वारदात की सूचना खुद राजू ने पुलिस को दी, लेकिन पूछताछ में उसके बयान बार-बार बदलते रहे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।