चतरा। झारखंड के चतरा में उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने मंगलवार की आधी रात जमकर उत्पात मचाया। उग्रवादियों ने टंडवा पुलिस स्टेशन एरिया शिवपुर-कठौतिया रेलवे निर्माण कार्य में लगी पोकलेन को फूंक दिया। उग्रवादियों ने निर्माण कार्य से जुड़े पांच मजदूरों को जमकर पिटाई की।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: मनीष कोचिंग सेंटर का कैरियर काउंसलिंग सह प्रतिभा सम्मान समारोह
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर

बताया जाता है कि आर्म्स से लैश दर्जन भर उग्रवादी बैधविघा-फुलवरिया निर्माण कार्य स्थल पहुंचकर जमकर तांडव मचाया। उग्रवादियों ने डीजल छिड़क कर पोकलेन मशीन में आग लगा दिया। मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की। एरिया में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया। घटना अंजाम देनेके बाद टीएसपीसी सब जोनल कमेटी के नाम पर पर्चा छोड़ गया है।

टीएसपीसी संगठन के सबजोनल कमेटी की ओर से छोडे़ गये एक हस्तलिखित पर्चा में जमीन दलाल, कोल माफिया, एनटीपीसी ट्रांसपोर्टरों समेत अन्य निर्माण एजेंसियों को चेताया गया है। पर्चे के माध्यम से उग्रवादियों ने कहा कि संगठन के बगैर अनुमति के कार्य किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उग्रवादियों ने आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी का (पोकलेन ) मशीन को आग के हवाले किया है।पर्चा में कहा है कि सभी भ्रष्ट नेता, जमीन दलाल,कोल माफिया, डीओ होल्डर, ट्रांसपोर्टर व कंट्रक्शन कंपनी सावधान हो जाए। टीएसपीसी संगठन सूचित करती है कि क्षेत्र में चल रहे सभी कार्य संगठन से बात किये बिना चालू ना करेंअन्यथा अपना मौत का जिम्मेदार खुद होंगे।
टंडवा हॉस्पिटल में चल रहा है घायलों इलाज
उग्रवादियों हॉस्पिटल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर घटना के बाद एसडीपीओ शंभूनाथ सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन किया। उग्रवादियों की धर पकड़ को लेकर पुलिस की टीम रेड कर रही है।