हजारीबाग। सदर महिला पुलिस स्टेशन की पुलिस ने हजारीबाग पुलिस लाइन में पोस्टेड सार्जेंट दीपक टोप्पो को सोमवार को अरेस्ट किया है. सार्जेंट दीपक टोप्पो पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में सदर महिला पुलिस स्टेशन में सार्जेट के खिलाफ कांड संख्या 20-2020 के तहत एफआइआर दर्ज है।
क्या है मामला
एफआइआर में कहा गया है कि वर्ष 2020 की फरवरी में सार्जेंट दीपक टोप्पो को युवती से फेसबुक से फ्रेंडशीप हुई। सार्जेंट ने युवती का मोबाइल नंबर लिया। दोनों में बातचीत होत रही। दीपक वर्ष 2020 की अप्रैल में युवती के रांची स्थित घर पहुंचा। युवती को को शादी का आश्वासन दिया। अगस्त माह में सार्जेंट ने युवती को हजारीबाग स्थित अपने गवर्नमेंट क्वार्टर में ले आया।युवती के साथ हसबैंड-वाइफ की तरह रहने लगा। जब युवती ने सार्जेंट से शादी के लिए कहने लगी, तो उसने उससे कुछ समय मांगा।इसी बीच युवती को जानकारी मिली कि वह अन्य युवती के साथ शादी करनेवाला है. युवती ने सार्जेंट दीपक टोप्पो से शादी करने की बात कही।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
शादी कर साथ रखने से किया इनकार
अक्टूबर माह में युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने की बात कही। दीपक के कहने पर युवती कोर्ट मैरिज के लिए एडवोकेट से आवेदन तैयार कराने कोर्ट गयी। दीपक वहां नहीं पहुंचा। अंतत: युवती नेवर्ष 2020 की 22 अक्टूबर को सदर महिला पुलिस स्टेशन में सार्जेंट के खिलाफ यौन शोषण करने का एफआइआर दर्ज कराया। पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज होने के बाद सार्जेंट ने पीड़िता के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया। लेकिन, सार्जेंट अब पीड़िता को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है।
एसपी ने सार्जेंट को किया सस्पेंड
सार्जेंट के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस जांच में पीड़िता द्वारा सार्जेंट के खिलाफ लगाये गये आरोप को सही पाया गया। इसके बाद एसपी कार्तिक एस ने पिछले पांच फरवरी को आरोपी सार्जेट को सस्पेंड कर दिया।