रांची। पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत पर आदिवासी समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: PM के कार्यक्रम को लेकर आज कई स्थानों पर नो इंट्री, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट
रांची सदर थानेदार रहे पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ थ, जिसमें उन्होंने कोकर की पीड़ित महिला व उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया था।
जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है मामला
मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। विगत सप्ताह जमीन विवाद को लेकर आदिवासी समाज के लोग रांची के सदर थाना का घेराव कर रहे थे। इस दौरान थाना प्रभारी के द्वारा कई बार भीड़ को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में भीड़ के उग्र व्यवहार से थाना प्रभारी नाराज हो गये। वे अचानक आदिवासी समाज के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे थे। जिससे आदिवासी समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष गहरा गया था।
और भी पढ़ें
- सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना अपराध नहीं! कर्नाटक HC ने X एडमिन की FIR की रद
- पलामू में गहनों के लिए हुई थी गीता देवी की हत्या, 72 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
- झारखंड हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, 2004 के आर्म्स एक्ट केस में बरी
- Dhanbad: खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, झारखंड में DCA ने बनाया रिकॉर्ड