रांची। झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी और एक्स हेल्थ मिनिस्टर भानू प्रताप शाही के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बार इरफान ने भानु को कड़ा जबाव दिया है।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: MP प्रिया सरोज ने की धान की रोपनी, दोस्तों के साथ खेत में उतरी
भाई भानु प्रताप शाही जी @ShahiPratap
आप जेल में थे तो आपके पिता मंत्री बने थे. आप जेल से निकले तो पिता हेमंत प्रताप देहाती जी को धकियाते हुए जबरन मंत्री पद से इस्तीफा दिलवा दिया. भानु जी उस वक़्त आपकी नैतिकता कहाँ चली गई थी. पिता को मंत्री पद से वंचित कर अपने कुर्सी पर… pic.twitter.com/tigFmdEOYy— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 20, 2025और भी पढ़ें
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद में मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, ढुलू महतो-संजीव सिंह ने किया नमन
- सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को पदक
- गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड
भानू प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि इरफान अंसारी जी इसका भी निरीक्षण कर के कृष बाबू से बनवाइयेगा की खाली अस्पताले निरीक्षण करवाइयेगा। कृष बाबू यह आपके अब्बू जान के क्षेत्र का है, जहां से आपके अब्बू जान तीन बार विधायक दो बार मंत्री बने हैं
बीजेपी संयम रखें। अच्छी सोच के साथ आगे बड़े. अगर आप को लड़ाई हमसे है तो हमसे लड़े। परिवार या बच्चों को शामिल न करें। मैंने अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दिया है। चाहे वो मेरा बेटा हो, चाहे वो मेरा कार्यकर्ता हो। इंसानियत को मदद करेगा. लोगों का इलाज कराएगा उसकी जान बचाएगा.।… pic.twitter.com/DMn8AikwFV
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 20, 2025
भानू के बयान पर इरफान ने किया पलटवार
भानू प्रताप शाही के बयान पर इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि जब आप जेल में थे, तब आपके पिता मंत्री बने थे। आप जेल से बाहर निकले तो पिता हेमंत प्रताप देहाती को जबरदस्ती मंत्री पद से इस्तीफा दिलवाया। भानू जी, उस वक्त आपकी नैतिकता कहां थी। आपने अपने पिता को मंत्री पद से वंचित कर खुद कुर्सी पर कब्जा कर लिया और तब से घोटाले होते रहे, आप बस देखते रहे।
का जी इरफ़ान जी .. कृष अंसारी का नाम कृष्ण कर दीजिए स्वागत होगा पुराने घर में ???? @IrfanAnsariMLA @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/RWPttM1J0y
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) July 19, 2025
खबरदार मेरे पुत्र के बारे में कुछ बोला
इरफान ने लिखा है कि खबरदार मेरे पुत्र कृष अंसारी के बारे में कुछ बोला। मेरा पुत्र गंगा की तरह पवित्र मंशा से रिम्स गया था। जब किसी इंसान को कृष की जरूरत पड़ेगी वह जायेगा। रिम्स किसी की बपौती नहीं है। कृष में एक समाज सेवी देश भक्त का खून दौड़ रहा है। मानवता के पुकार पर कृष सौ बार वहां जायेगा जहां उसकी जरूरत होगी।