झारखंड पुलिस को ऐतिहासिक ताकत: सीएम Hemant Soren ने 1485 आधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

झारखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1485 आधुनिक पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 12 नए संयुक्त पुलिस थानों का शिलान्यास किया। धनबाद जिले को 40 बोलेरो और 45 अपाचे बाइक मिलीं।

झारखंड पुलिस को ऐतिहासिक ताकत: सीएम Hemant Soren ने 1485 आधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी
झारखंड पुलिस को मिली मजबूती।
  •  12 नये पुलिस स्टेशन बिल्डिंग का शिलान्यास
  • धनबाद को मिली 40 बोलेरो और 45 अपाचे

रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में झारखंड पुलिस को 1485 आधुनिक वाहनों का बेड़ा सौंपा और साथ ही राज्य के 12 नए संयुक्त पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया।

यह भी पढ़ें: ईरान का ‘मिसाइल सिटी’ खुलासा: भूमिगत अड्डे से कामिकाजे ड्रोन बेड़े का प्रदर्शन, होर्मुज में बढ़ा वैश्विक तनाव

मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर नए थानों की आधारशिला रखी और पुलिस के लिए आवंटित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि “सशक्त पुलिस ही सुरक्षित समाज की गारंटी है।” उन्होंने बताया कि झारखंड के गठन के 25 वर्षों में यह पहला अवसर है जब पुलिस को एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पुलिस की गतिशीलता और प्रतिक्रिया क्षमता में बड़ा सुधार होगा।

पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता होगी तेज 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस की है। आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से गश्त, निगरानी और त्वरित कार्रवाई की क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इससे अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में रांची के धुर्वा इलाके से दो नाबालिग बच्चों के अपहरण मामले में झारखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से बच्चों को सकुशल बरामद किया गया और अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ।

समारोह में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, डा. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा व झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व विभिन्न थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पहले चरण में दिये गये 1485 वाहन

राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस के लिए कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए हैं।

पहले चरण में जिलों को निम्न वाहन दिये गये

636 पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो)

849 दोपहिया वाहन (टीवीएस अपाचे)

इन वाहनों का उपयोग गश्ती, क्विक रिस्पांस, ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

डायल 112 सेवा को मिलेगी मजबूती

नए वाहनों को विशेष रूप से डायल 112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा जाएगा। हर वाहन में वायरलेस सेट और MDT टैब लगाए जाएंगे, जिससे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधा संपर्क बना रहेगा। इस तकनीक की मदद से घटनास्थल की जानकारी तुरंत साझा की जा सकेगी और पुलिस की प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा।

धनबाद को मिले 40 बोलेरो और 45 अपाचे

जिलावार आवंटन के तहत धनबाद जिले को 40 महिंद्रा बोलेरो और 45 टीवीएस अपाचे बाइक दी गई हैं। इससे धनबाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बनेंगे 12 आधुनिक संयुक्त पुलिस स्टेशन

मुख्यमंत्री ने दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह,हजारीबाग, पलामू जिले में बननने वाले 12 आधुनिक थान भवानों का शिलान्यास किया। इन जी+6 संयुक्त पुलिस स्टेशन भवनों में एक ही परिसर में कई विशेष इकाइयों को स्थापित किया जाएगा, जैसे:

एएचटीयू थाना

साइबर थाना

एससी/एसटी थाना

महिला थाना

इन भवनों का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा।

इस वित्तीय वर्ष में पहले भी हुआ बड़ा वाहन वितरण

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 में पुलिस को पहले ही कई नए वाहन दिए जा चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:

900 बजाज पल्सर

50 रॉयल एनफील्ड हंटर बुलेट

5 टाटा बस

6 जेसीबी

4 वाटर टैंकर

3 कैदी वाहन

5 रायट कंट्रोल व्हीकल

4 बुलेट प्रूफ रक्षक वाहन

9 महिंद्रा बोलेरो

3 महिंद्रा स्कॉर्पियो

इन संसाधनों से पुलिस की लॉजिस्टिक क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत किया गया है।

पहले फेज में दिये गये हैं ये 1485 वाहन
झारखंड पुलिस के लिए राज्य सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन व 1697 दोपहिया वाहनों को स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृत वाहनों में से पहले फेज में ये 636 पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो) व 849 दोपहिया वाहन (टीवीएस अपाची) विभिन्न जिलों एवं पुलिस थानों को आवंटित किए गए हैं। यानी कुल 1485 वाहन पहले फेज में दिए गए हैं। शेष वाहन भी जल्द दिए जाएंगे। यह आधुनिक वाहन बेड़ा गश्ती, क्विक रिस्पांस, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी व आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। 

नए वाहनों का उपयोग विशेष रूप से डायल 112, आपातकालीन सेवा के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर सहायता पहुंचाने में किया जाएगा। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी होगी। प्रत्येक वाहनों में वायरलेस सेट व एमडीटी टैब स्थापित किए जाएंगे। इससे वाहनों का कमांड व कंट्रोल सेंटर से सीधा संपर्क बना रहेगा। इससे घटनास्थल पर संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव हो सकेगा।

जिलावार आवंटित वाहनों का डिटेल्स
जिला/इकाई बोलेरो अपाची
रांची       88 73
जमशेदपुर   51 89
बोकारो   39 53
चाईबासा   40 47
धनबाद   40 45
हजारीबाग   28 42
देवघर   28 39
गिरिडीह   32 39
पलामू   31 36
गढ़वा       21 29
गुमला   22 29
चतरा    19   22
दुमका   20 28
सिमडेगा   15 28
साहिबगंज   14 27
गोड्डा       17 33
सरायकेला   19 26
एचक्यूआरटी  14  42
लातेहार   18 15
लोहरदगा   14 19
रामगढ़  13    19
कोडरमा  14    21
खूंटी      14 12
जामताड़ा  14 18
पाकुड़ 11 18
कुल   636 849
पल्सर, बुलेट व बस का भी हो चुका है वितरण
पुलिस मुख्यालय के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 900 बजाज पल्सर, 50 रायल इनफील्ड हंटर बुलेट, पांच टाटा बस, छह जेसीबी, चार वाटर टैंकर, तीन कैदी वाहन, पांच रायट कंट्रोल व्हीकल का क्रय कर संबंधित जिलों को आवंटन किया जा चुका है। इसके अलावा चार बुलेट प्रूफ रक्षक वाहन, नौ महिंद्रा बोलेरो तथा तीन महिंद्रा स्कार्पियो वाहन का क्रय किया गया है, जिन्हें विभिन्न जिलों व इकाइयों को आवंटित किया जा चुका है।