रांची। झारखंड कैडर के 10 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दी गयी है। इस संबंध में गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Jammu and Kashmir:जम्मू में बॉयफ्रेंड ने डॉक्टर को चाकुओं से गोदकर मार डाला, खुद को भी चाकू मारा
गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आठ आईपीएस को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोमोशन दी गयी है। वहीं दो आईपीएस को सीनियर टाइम स्केल के वेतनमान लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रमोशन मिला है।
आठ IPS को वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में मिली प्रोंमोशन
10 आईपीएस में से आठ आईपीएस को वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोमोशन मिली है। इसमें 2011 बैच के चंदन कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा, चंदन कुमार सिन्हा और अंबर लकड़ा शामिल हैं। इनमें 2014 बैच के आशुतोष शेखर, पीयूष पांडे प्रभात कुमार और अमन कुमार शामिल है। इन सभी आईपीएस को प्रोमोशन दिया गया है। गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि इनको उपलब्ध कराये गये ट्रेनिंग के अगले स्लॉट में इनके द्वारा मिड कैरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम फेज 3 पूर्ण कर लिया जाये। इस प्रोमोशन के बाद अफसर का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
दो IPS को वेतनमान लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में मिला प्रमोशन
10 आईपीएस में से दो आईपीएस को वेतनमान लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोमोशन मिली है। इसमें 2013 बैच की प्रियंका मीणा और 2015 बैच के श्रीकांत सुरेशराव खोतरे शामिल हैं। इन दोनों आईपीएस के प्रोमेशन के बाद इनका वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।