- गांधी चौक पर अनशन पर बैठे इरफान की तबीयत अचानक बिगड़ी
जामताड़ा। Hathras कांड व राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ गांधी जयंती के अवसर पर जामताड़ा के गांधी चौक पर अनशन पर बैठे झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह एमएलए डॉ. इरफान अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बेहोश हो कर जमीन पर गिर गये। वह सुबह से उपवास पर थे।झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह ने नारियल पानी पिलाकर इरफान अंसारी का अनशन तुड़वाया।

और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
पूर्णिमा सिंह ने नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया
तबीयत खराब होने के बावजूद कांग्रेस एमएलए धरनास्थल पर डटे रहे ताकि कार्यकर्ताओं के मनोबल कम न हो। घटना की सूचना पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार की सचेतक सह झरिया एमएलए पूर्णिमा सिंह ने अनशन पर बैठे इरफान को आश्वस्त किया कि मांगों को सकारात्मक कार्रवाई के लिए सीएम तथा गवर्नर तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने नारियल पानी पिलाकर इरफान का अनशन तुड़वाया।
डॉ इरफान अंसारी निर्धारित समय से पूर्व समर्थकों के साथ अनशन के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये थे। कार्यक्रम शुरू होने के आधे घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। तब मौके पर मौजूद सीओ असीम बाड़ा ने कॉल कर चिकित्सक टीम को बुलाया। डॉक्टर डॉ दुर्गेश झा ने टीम के साथ पहुंचकर एमएलए के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टर ने एंबुलेंस मंगाया और एमएलए को हॉस्पीटल ले जाने की तैयारी शुरू की। इसी बीच अनशन स्थल पर झरिया एमएलए पहुंचीं। नारियल पानी पिलाकर अनशन तोड़ने के उपरांत इरफान की स्वास्थ्य में सुधार होने लगा।