T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की सबसे बड़ी जीत, 93 रन से नामीबिया पस्त… ईशान-हार्दिक का तूफान, स्पिनर्स का कहर!
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर इतिहास रच दिया। ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) की धमाकेदार पारियों के बाद स्पिनर्स ने नामीबिया को 116 रन पर समेट दिया। यह भारत की टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk)। देश की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
यह भी पढ़ें: PMO का नया पता ‘सेवा तीर्थ’: साउथ ब्लॉक बना इतिहास, 13 फरवरी को PM मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 209 रन बनाये, जिसके जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।
ईशान और संजू सैमसन (8 गेंद- 22 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन संजू दूसरे ओवर में ही आउट हो गये। इसके ईशान और तिलक वर्मा (25) ने नामीबिया के गेंदबाजों की जो कुटाई शुरू की, उससे स्टेडियम में बैठे दर्शकों रोमांचित हो उठे। ईशान और तिलक ने पावरप्ले में ही 86 रन कूट डाले, जो टी-20 विश्व कप में छह ओवर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
ईशान ने 20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी ईशान किशन ने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया और 23 गेंद में 61 रन बनाए। यह टी-20 विश्व कप में भारतीय द्वारा संयुक्त चौथा सबसे तेज पचासा है। सातवें ओवर में ही भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और जिस तरह से ईशान व तिलक बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लगा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बन सकता है। लेकिन आठवें ओवर में ईशान आउट हुए और यहीं से भारत की रन गति पर ब्रेक लग गया।
ईशान-हार्दिक का तूफान
भारतीय पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही।
ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 23 गेंदों पर 61 रन ठोके।
हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली।
दोनों की पारियों ने भारत को 200 पार पहुंचाया।
पावरप्ले में भारत ने 86 रन ठोक डाले, जो टूर्नामेंट के सबसे तेज स्कोरों में शामिल है। सातवें ओवर में ही टीम इंडिया ने 100 रन पूरे कर लिए थे।
इरास्मस ने झटके चार विकेट
हालांकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लेकर भारत को 250+ स्कोर से रोक दिया। उन्होंने ईशान, हार्दिक, तिलक और अक्षर जैसे बड़े विकेट झटके।
स्पिनर्स की आंधी में उड़ा नामीबिया
210 रन चेज करने उतरी नामीबिया को लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। जान ने 15 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। 3 नंबर पर उतरे जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने लौरेन स्टीनकैंप के साथ मिलकर फिर पारी को संभाला।
दोनों ने मिलकर 21 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बेस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमा दी। वरुण ने भी कप्तान को निराश नहीं किया और पहली गेंद पर ही ओपनर लौरेन को बोल्ड किया। लौरेन ने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 20 गेंदों पर 29 रन बनाए। वरुण ने चटकाए 3 विकेट इसके बाद स्पिनर्स ने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिख दी। 6 गेंद के भीतर नामीबया को 3 झटके लगे। पारी का 10वां और अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए वरुण चकवर्ती ने नामीबिया के 2 प्लेयर्स को वापस भेज दिया।
उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने जेजे स्मिट को गोल्डन डक पर बोल्ड किया। मैच में भारत की पकड़ को और मजबूत अक्षर पटेल ने किया। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (18) का शिकार किया। इस ओवर में भारतीय उपकप्तान ने कोई रन भी नहीं दिया। अक्षर को मिली 2 सफलता अपने कोटे का अगला ओवर (13वां) लेकर आए अक्षर ने भारत को छठी सफलता दिलाई।
जसप्रीत बुमराह ने लंबी दौड लगाकर मालन क्रूगर (5) का शानदार कैच लिया। इसके बाद जसप्रीम बुमराह ने रुबेन ट्रम्पेलमैन (6) को बोल्ड किया। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बर्नार्ड शोल्ट्ज और चौथी गेंद पर बेन शिकोंगो को आउट किया। 19वें ओवर में विकेटकीपर जेन ग्रीन हिट विकेट हुए।
वरुण चक्रवर्ती: 4 ओवर, 7 रन, 3 विकेट
अक्षर पटेल: 2 विकेट
हार्दिक पांड्या: 2 विकेट
बुमराह और अर्शदीप: 1-1 विकेट
महज 6 गेंदों के अंदर 3 विकेट गिरने से नामीबिया की पारी पूरी तरह ढह गई।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
रन से जीत विपक्षी टीम साल
93 रन नामीबिया 2026
90 रन इंग्लैंड 2012
73 रन ऑस्ट्रेलिया 2014
71 रन जिम्बाब्वे 2022
लगातार 10वीं जीत
इस जीत के साथ भारत ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की, जो एक नया रिकॉर्ड है। टीम का आत्मविश्वास पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले सातवें आसमान पर है।
प्लेयर ऑफ द मैच
हार्दिक पांड्या को 52 रन और 2 विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अगला मुकाबला
भारत का अगला मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। क्रिकेट फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार है।कुल मिलाकर, दिल्ली में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि वह खिताब बचाने की प्रबल दावेदार है।






