कोलकाता। जेबीसीसीआइ (कोयला उद्योग के लिए संयुक्त द्विदलीय समिति) फुल बैंच की बैठक 18 को होगी। बैठक में कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते के लिए गठित जेबीसीसीआई की 9वीं बैठक को लेकर कोल इंडिया मैनेजमेंट ने सूचना जारी कर दी है। बैठक में यह बैठक 18 अप्रैल को 11 बजे से कोलकाता में होगी।
यह भी पढ़ें:TMC एमपी नुसरत जहां और यश दासगुप्ता का बोल्ड वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहे हैं तरह-तरह के कमेट्स
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा

लंबे समय बाद इंटक, बीएमएस (धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ), एचएमएस, एटक व सीटू के साथ कोयला वेतन समझौता को लेकर जेबीसीसीआई की बैठक हो रही है। बैठक में इंटक की राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन से अध्यक्ष व एमएलए जयमंगल सिंह, एसक्यू जामा, शोभाग्य प्रधान, बी जनक प्रसाद, वैकल्पिक सदस्य के रूप में एके झा, वीरेंद्र सिंह विष्ठ, गोपाल नारायण सिंह, चंडी बनर्जी शामिल है। वहीं एटक, बीएमएस, एचएमएस व सीटू के नामित सदस्य बैठक में शामिल होंगे।

जेबीसीसीआई में शामिल हुई इंटक
कोल इंडिया मैनेजमेंट के साथ 27 मार्च को एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में ही 18-19 अप्रैल को जेबीसीसीआई की 9वीं बैठक बुलाए जाने को लेकर सहमति बनी थी। जेबीसीसीआई में 5वीं यूनियन के तौर पर इंटक ( राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन) भी शामिल हो चुका है।
19 परसेंट एमजीबी पर होगी चर्चा
इसके पहले तीन जनवरी को जेबीसीसीआई की 8वीं बैठक हुई थी। इसमें 19 परसेंट एमजीबी पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। दरअसल, 19 परसेंट एमजीबी का मामला डीपीई में स्वीकृति के लिए रूका हुआ है। डीपीई द्वारा 24 नवंबर, 2017 को आफिस मेमोरेंडम इसमें बाधा बना हुआ है। डीपीई द्वारा इसमें छूट दिए जाने पर ही 19 फीसदी एमजीबी पर मुहर लग सकेगी।
कई मुद्दों पर लिया जायेगा निर्णय
जेबीसीसीआइ की 9वीं बैठक में इसमें हो रही देरी को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रस्तावित बैठक में कोयला कामगारों की सामाजिक सुरक्षा, भत्ते इत्यादि विषयों पर चर्चा होगी और निर्णय लिया जायेगा।