कोलकाता। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की एमपी नुसरत जहां का एक नया वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में नुसरत अपने पार्टनर यश दासगुप्ता संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:Jharkahd: DGP पहुंचे चतरा, पांच नक्सलियों को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
View this post on Instagram
यश दासगुप्ता संग हुईं रोमांटिक
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नुसरत अपने पार्टनर यश दासगुप्ता के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में नुसरत बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। इस वीडियो में नुसरत और यश अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हर लुक में वह बोल्ड नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा, ‘साथ चलना... यादें बनाना।'
वीडियो पर आ रहे हैं तरह-तरह के कमेंट्स
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की इस जोड़ी को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई ट्रोल करते दिख रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये जोड़ी हिट है।' एक दूसरा लिखता है, ‘बार-बार देख रहे हैं इस वीडियो को।' नुसरत को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप हर बार भूल क्यों जाती हैं कि आप एक सांसद हैं आपको ये सब शोभा नहीं देता। एक ने लिखा, ‘आपको एमपी किसने बनाया।'
बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में
नुसरत जहां पॉलिटिशियन होने के साथ –साथ फेमस बंगाली एक्ट्रेस भी हैं। नुसरत ने अपने करियर में कई हिट बंगाली फिल्मों में काम किया है। नुसरत ने पॉलिटिक्स और एक्टिंग दोनों ही फील्ड में खुद को साबित किया है। नुसरत जहां एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी हर फोटो इंटरनेट पर आते ही बवाल मचा देती है।