- IPS पूरन कुमार की पत्नी, साला और गनमैन समेत चार नेम्ड
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आईजी वाई पूरन कुमार की वाइफ आईएएस अमनीत पी. कुमार, साला आम आदमी पार्टी बठिंडा ग्रामीण विधायक अमित रतन, आईजी के गनमैन सुशील और एसआईएस यानि सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील व अन्य के खिलाफ रोहतक सदर पुलिस स्टेशन में में एफआईआर दर्ज की गयी है।
यह भी पढ़े:Bihar Elections 2025: शिवहर से JDU ने चर्चित महिला डॉक्टर श्वेता को टिकट दिया, चेतन आनंद को झटका
सुनील का तबादला दो सप्ताह पहले ही भिवानी में किया गया है, लेकिन वह अवकाश पर चल रहा है।संदीप ने मरने से पहले वीडियो संदेश और चार पृष्ठों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार और अन्य कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाये थे।
नामजद आरोपी:
एफआइआर में चार नेम्ड एक्युज्ड हैं:
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
- दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार
- IPS अधिकारी की पत्नी IAS अमनीत कुमार
- बठिंडा ग्रामीण के MLA अमित रतन (पूरन के साले)
- एक अन्य व्यक्ति
परिवार की मांग
परिजन पोस्टमार्टम कराने के बजाय संदीप को शहीद का दर्जा, पत्नी को नौकरी और आर्थिक मदद चाहते हैं। परिवार ने अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD वीरेन्द्र सिंह परिवार से बातचीत कर रहे हैं। लाढ़ौत गांव में Additional SP YVR शशि शेखर और SDM आशीष वशिष्ठ भी मौजूद हैं। संदीप का शव अभी उनके मामा के घर फ्रीजर में रखा गया है।
संदीप के आरोप
वीडियो संदेश और सुसाइड नोट में संदीप ने IPS पूरन कुमार, IAS पत्नी अमनीत कुमार, MLA साला और एक आयोग सदस्य के साथ कई लोगों पर भ्रष्टाचार और वसूली रैकेट चलाने के गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप रोहतक में साइबर सेल में तैनात थे और कई बड़े आपराधिक मामलों की जांच में अहम भूमिका निभा चुके थे।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर सुसाइड कर ली थी। इस मामलेकी जांच कर रहे विशेष जांच दल नेहाल ही में रोहतक में संदीप लाठर सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की थी।संदीप ने मंगसवार को खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर ली थी।
पुलिस जांच
विशेष जांच दल संदीप सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर चुका है। FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि और कौन-कौन इस मामले में शामिल हो सकता है।