• आक्रोशित ग्रामीणों ने अकादमी में आग लगा दी
  • ट्रैक्टरों से टक्कर मारकर भवन को ढहा दिया

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के हलालपुर गांव में लोकल लेवल की पहलवान निशा दहिया(22) और उसके भाई सूरज (18) की गोली मारकर मर्डर कर दी गई है। निशा सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में ट्रेनिंग लेने गई थी। वहीं अकादमी से कुछ दूर नहर के पास उसके छोटे भाई का भी बॉडी मिला है। जबकि गोली लगने से दोनों की मां अकादमी के बाहर ही घायल अवस्था में मिली, जिन्हे इलाज के लिए पीजीआइ, रोहतक में एडमिट करवाया गया है।

धनबाद: रणविजय सिंह ने जरुरतमंद व्रतियों के घरों में छठ पूजा सामग्री भिजवाया

सोनीपत निवासी  निशा दहिया स्थानीय लेवल की महिला पहलवान थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अकादमी पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। शाम को लोगों ने अकादमी में आग लगा दी। ट्रैक्टरों से टक्कर मारकर भवन को ढहा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबल मर्डर  का आरोप अकादमी के कोच पर लग रहा । वह मौके से फरार है। गांव हलालपुर गांव से नाहरी रोड पर लगभग तीन साल से सुशील कुमार कुश्ती अकादमी है। इसे रोहतक जिले के गांव बालंद का रहने वाला कोच पवन चलाता है। अकादमी में आसपास के गांव के करीब 45 युवक-युवती कुश्ती का ट्रेनिंग लेने आते हैं। गांव हलालपुर पहलवान निशा भी इसमें ट्रेनिंग लेती थी। मर्डर का आरोप अकादमी के कोच पवन और उसके साले सचिन पर लग रहा है। पवन की पत्नी भी अकादमी में ही कोच थी। पवन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार है।
छेड़छाड़ का आरोप 
धनपति देवी के अनुसार, पवन उनकी बेटी को छेड़ता था। जब निशा ने विरोध किया तो पवन ने मर्डर कर दी। निशा पर लगभग डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी।जिस सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में निशा और सूरज को गोलियां मारी गईं, वो पूर्व ओलिंपियन सुशील कुमार की एकेडमी की फ्रेंचाइजी है। इसे कुश्ती कोच पवन कुमार चला रहा था। निशा तीन साल से इस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी। 
छेड़छाड़ की तो बेटी ने मां को फोन कर बुलाया

रोहतक पीजीआई में एडमिट धनपति देवी की कंपलेन पर पुलिस ने कुश्ती एकेडमी के संचालक पवन, उसकी पत्नी, पवन के साले सचिन और हलालपुर गांव के ही अमित नामक युवक के खिलाउ मर्डर का एफआिआर किया है। धनपति देवी के अनुसार, पवन काफी समय से उनकी बेटी निशा से छेड़छाड़ कर रहा था। वह विरोध करती थी। निशा ने पवन की हरकतों के बारे में घर पर बताया तो उन्होंने पवन को समझाया मगर वह बाज नहीं आया। पवन ने बुधवार को छेड़छाड़ की तो निशा ने उन्हें फोन किया। वह बेटे सूरज को लेकर एकेडमी पहुंची तो देखा कि वहां निशा की बॉडी पड़ी थी। उसी समय पवन और सचिन ने उन पर भी गोलियां चला दीं जिसमें सूरज की जान चली गई और वह खुद घायल हो गईं।

डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग हुई थी निशा पर
निशा और सूरज की दो और बहनें हैं। निशा पर डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी। तब उसे गोली नहीं लगी। इस घटना के बाद छोटा भाई सूरज ही निशा को एकेडमी लेने और छोड़ने जाता था। निशा के पिता दयानंद सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर हैं।  उनकी पोस्टिंग हरियाणा से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी। वह देर रात तक गांव पहुंच गये हैं।दीपक ने बतायाकि मेरी चचेरी बहन निशा कुश्ती की नेशनल प्लेयर थी। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुकाबलों में सेकेंड पोजीशन पर आई थी। वो 3 साल से सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। यह एकेडमी पवन चला रहा था जो यहां कुश्ती कोच भी है। पवन रोहतक जिले के बालंद गांव का रहने वाला है और हलालपुर गांव में उसकी ससुराल है। वारदात में शामिल सचिन रिश्तेदारी में पवन का साला लगता है।

एकेडमी के सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गया आरोपी

निशा के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि बुधवार को निशा रोजाना की तरह प्रैक्टिस के लिए एकेडमी पहुंची तो पवन और सचिन ने निशा को गोली मार दी। जब सूरज और धनपति देवी एकेडमी पहुंचे, तो दोनों ने उन पर भी गोली चलाई। दीपक ने कहा कि निशा या सूरज की किसी से दुश्मनी नहीं थी। एकेडमी में सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिन्हें घटना के बाद पवन उखाड़ ले गया। एकेडमी में लगे कुछ मिस्त्री भी वारदात के बाद से फरार हैं।