Dhanbad News: 87वें जन्मदिन पर समाजसेवा की मिसाल बने परशुराम सिंह, स्कूली व नेत्रहीन बच्चों को कराया भोजन

धनबाद के प्रसिद्ध व्यवसायी व वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह ने 87वां जन्मदिन समाजसेवा के साथ मनाया। लोयला पब्लिक स्कूल व ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को कराया भोजन।

Dhanbad News: 87वें जन्मदिन पर समाजसेवा की मिसाल बने परशुराम सिंह, स्कूली व नेत्रहीन बच्चों को कराया भोजन
समाजसेवी परशुराम सिंह।
  • धनबाद के वरिष्ठ व्यवसायी व वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
  • सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा आयोजन

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। कोयला राजधानी धनबाद के कुसुम बिहार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी एवं वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह ने बुधवार, 5 फरवरी 2026 को अपना 87वां जन्मदिन सादगी और समाजसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर बनेगी तीन घंटे की फीचर फिल्म, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुरू की शोध कवायद

जन्मदिन के मौके पर परशुराम सिंह ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। उन्होंने लोयला पब्लिक स्कूल, कुसुम बिहार एवं ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को अपने आवास पर आमंत्रित कर ससम्मान भोजन कराया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता देखते ही बनती थी। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी परशुराम सिंह का सामाजिक सरोकार उतना ही जीवंत है।इस अवसर पर उनके पुत्र, प्रसिद्ध बिल्डर सह फिल्म प्रोड्यूसर राजेश सिंह, पुत्रवधू निशि सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य और बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों की सेवा कर इस दिन को खास बनाया।

गौरतलब है कि परशुराम सिंह बिहार के बेगूसराय जिले के सिंहमा गांव निवासी स्वर्गीय कपिलदेव नारायण सिंह के इकलौते पुत्र हैं। सात बहनों के बीच पले-बढ़े परशुराम सिंह अपने समय के कोयलांचल के बड़े और सफल कोल व्यवसायियों में गिने जाते रहे हैं। वे कोयलांचल के मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले बी.पी. सिन्हा के भी करीबी रहे हैं।

उनके कोल व्यवसाय की सफलता का उल्लेख बीसीसीएल द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक में भी किया गया है, जो उनके कारोबारी जीवन की उपलब्धियों को दर्शाता है। वहीं उनके पुत्र राजेश सिंह आज कोयलांचल के सफल बिल्डरों में शुमार हैं और व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।परशुराम सिंह का यह जन्मदिन समारोह न केवल एक पारिवारिक आयोजन रहा, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदना और सेवा का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।