धनबाद। बीसीसीएल एरिया पांच के निचितपुर कोलियरी में खड़ी हाइवा में। आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी। मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल की दमकल वाहन मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया।
धनबाद: सुदामडीह में लड़की से रेप की कोशिश, किडनैप का प्रयास
और भी पढ़ें
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला

ट्रांसपोर्टिंग और लोडिंग बंद करने पहुंचे लोगों ने लगायी हाइवा में आग
बताया जाता है कि निचितपुर कोलियरी मे बिजली व पानी के समस्या को लेकर ट्रांसपोर्टिंग और लोडिंग बंद कराने पहुंचे मोहलीडीह के लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये।झड़प हो गयी। कोलियरी के इंजीनियर के साथ भी धक्का मुक्की की गयी। कोलियरी के गेट जाम करने तथा ओसीपी एवं सीएचपी बंद करने के सूचना पर पुलिस एवंसीआईएसएफ टीम पहुंचे। मामले में 10 दिनों का समय दिया गया। दस दिन का मोहलत देने के बाद मामला शांत हुआ।
इसी दौरान किसी ने संजय उद्योग का एक हाइवा में आग लगा दिया। कोलियरी के टेंकर से पानी एवं फायर फाइटिंग मशीन से आग पर काबू पाया गया। इससे पहले ने बिजली-पानी के लिए ग्रामीणों ने कोलियरी का काम रो दिया। इस दौरान सीआईएसएफ से नोकझोंक भी हुई।