Advertisement
  • पाटलिपुत्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के CMO डॉ निर्मल ड्रोलिया ने दिया प्रशस्ति पत्र 
  • डॉ ड्रोलिया को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित करने की मांग 

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर अग्निकांड में आग पर काबू पाने एवं बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी सतपाल सिंह ब्रोका को सम्मानित किया गया है। पाटलिपुत्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीएमओ डॉ निर्मल ड्रोलिया ने शॉल ओढ़ाकर और "फायर फाइटर" की ऊपाधि का प्रशस्ति पत्र देकर सतपाल को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: स्थानीय नीति पर CM हेमंत सोरेन की मंशा साफ नहीं, DGP के लिए हो रही सौदेबाजी: बाबूलाल मरांडी 
डॉ ड्रोलिया ने कहा कि आशीर्वाद टावर अग्निकांड में सतपाल सिंह ब्रोका ने पाटलिपुत्र के फायर फाइटिंग सिस्टम को बगल के सघंवी कोलोनी की छत पर बिछाया। ताकत के साथ सफलता पूर्वक, दढ़ निश्चय और जुनून के साथ ढाई घंटों तक आग को बुझाने का काम किया। इस कारण आग पर काबू पाया जा सका।इस अवसर पर समाज सेवी सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि वाहेगुरु जी ने श्रम सेवा करने का मौका दिया। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझाता हूं और धन्यवाद करता हूं डॉ निर्मल ड्रोलिया का जिनके अथक प्रयास से फाइर फाइटिंग सिस्टम के साथ लगातार जल का प्रवाह मिला। जिसके कारण हमने आग को बुझाने में उस रात सफलता हासिल की। उन्होंने कहा इनका जितना बड़ा हॉस्पिटल है उससे कहीं बड़ा डॉ निर्मल ड्रोलिया का दिल है। मैं पाटलिपुत्र की पुरी टीम को नमन करता हूं जिन्होंने उस रात घायलों का उपचार बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया जिस कारण  कैजुअल्टी और नहीं बढ़ी। उन्होंने डॉ निर्मल ड्रोलिया को राष्ट्रपति सम्मान के साथ सम्मानित करने की मांग की।