देवघर। झारखंड में देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक नाबालिग समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में कई की हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:झारखंड में अनुराग गुप्ता की DGP पद पर नियुक्ति पर विवाद! अब सुप्रीम कोर्ट में 19 अगस्त को सुनवाई
बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गये हैं। जबकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि बस में सवार कुछ श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी है। घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। लोकल ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को देवघर सदर अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान देवघर जिले के मनोहरपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत चकरमा गांव निवासी सुभाष तुरी (40) बस ड्राइवर है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के लोकरिया पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत मतराजी गांव निवासी दुर्गावती देवी(45) और जानकी देवी (35), पटना जिले के धनरूआ पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत तरेगना गांव निवासी समदा देवी (40) और वैशाली जिला के महनार गांव निवासी सुनील पंडित का पुत्र पीयूष कुमार उर्फ शिवराज (14)की भी मौत हो गयी है।
देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 29, 2025और भी पढ़ें
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
बाबाधाम में जलापर्ण कर बसुकिनाथ धाम जा रहे थे श्रद्धालु
देवघर एसडीओ रवि कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु देवघर बाबा धाम से दर्शन कर बासुकिनाथ धाम जा रहे थे। इसी बीच सुबह लगभग पांच बजे बस ड्राइवर को झपकी आयी। बस अनकंट्रोल होकर गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक से जा टकरायी। इसके बाद बस कुछ दूर आगे जाकर ईंट के ढेर से टकरा गयी। हादसे में बस ड्राइवर व चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक और श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल में फिलहाल 23 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि एक अफसर ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।
दुमका डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मोहनपुर पुलिस स्टेशन एरिया के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीटों वाली एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गयी है। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये हैं।
आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 29, 2025
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की…
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 29, 2025
सांसद निशिकांत दुबे ने 18 मौत की बात कही
बीजेपी के गोड्डा एमपी निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए 18 श्रद्धालुओं की मौत की बात कही है। हालांकि आधारिक तौर पर अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।