Advertisement
  • PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
  • पेरिस में वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता था रजत पदक
  • बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया था क्वालीफाई
  • 21वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी जीता था गोल्ड

जमुई। बिहार के जमुई जिले किसान के दिव्यांग बेटे शैलेश कुमार ने सोमवार को चीन की धरती पर भारत का परचम लहराया है। शैलेश ने एशियाई पैरा गेम्स में टी 63 में ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीती है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 15 लोगों की मौत, 100 घायल


शैलेश की उक्त कामयाबी से उसके परिवार के साथ-साथ पैतृक ग्राम इस्लामनगर सहित संपूर्ण जिला खुशी से झूम रहा है। शैलेश ने देश का मान बढ़ाया है। पेरिस में जुलाई में आयोजित पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भी शैलेश ने रजत पदक अपने नाम किया था। अमेरिका के फ्रेच एजरा ने स्वर्ण पदक तथा पोलैंड के ममकजार्ज लउकस्ज ने कांस्य पदक हासिल किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने शैलेश कुमार को चीन में आयोज‍ित एशियाई पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि एशियाई पैरा खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई। पुरुषों की हाई जंप टी 63 स्पर्धा में आपका प्रदर्शन असाधारण है। आपका दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

शैलेश ने बेंगलुरु में चार से सात मई तक आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट अपने नाम किया था। इसके पहले शैलेश ने 16 से 20 मार्च तक पुणे में आयोजित 21वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। 28 से 30 मार्च 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।शैलेश विगत चार वर्षों से गुजरात के साईं गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहा है।एक पांव से दिव्यांग शैलेश का बड़ा भाई कौशल बिहार पुलिस में है। शैलेश की कामयाबी से बड़े भाई सहित पिता शिवनंदन यादव तथा माता प्रतिमा देवी काफी खुश हैं।