ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हराया, South Africa सेमीफाइनल की रेस से बाहर

लॉर्ड्स: लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले वर्ल्ड कप 2019 का 30वां मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हरा दियाा. इस हार के बाद साउथ अफ्रिका वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है. उसके 7 मैचों में 5 हार और एक जीत के साथ सिर्फ 3 पॉइंट हैं. पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में इस जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस के लिए जीवित है. पाकिस्तान को इस जीत के साथ 6 मैचों में 5 पॉइंट हो गये हैं. बाकी के मैचों में बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का नहीं है. मैच में पाकिस्तान के कैप्टन सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. लॉर्ड्स में खेले गये इस पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल की शानदार पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाये. ऐसे में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 309 रन बनाने थे. प्रोटियाज टीम 50 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 259 रन बना सकी और मैच हार गई. पाकिस्तान के इस जीत के साथ 6 मैचों में 5 अंक हो गये हैं. सात मैचों में 3 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका 9वें नंबर पर पहुंच गई है. पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज और शादाब खान ने 3-3 विकेट झटके. साउथ अफ्रीका की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आये हाशिम अमला व क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ चार रन की ही साझेदारी हुई थी. तेज गेंदबाज मो. आमिर ने हाशिम अमला को LBW आउट कर दिया. अमला ने सिर्फ 2 रन बनाए थे। हालांकि अमला को पाकिस्तान का विकेट रिव्यू के माध्यम से मिला। द. अफ्रीका का दूसरा विकेट डी कॉक के तौर पर गिरा. शादाब खान की गेंद पर उनका कैच इमाम उल हक ने पकड़ा। डी कॉक ने 47 रन बनाये.प्रोटियाज टीम को तीसरा झटका एडन मार्करम के रूप में लगा. मार्करम 16 गेंदों में 7 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 79 गेंदों में 63 रन बनाकर मोहम्मद आमिर की गेंद पर सरफराज के हाथों कैच आउट हुए. साउथ अफ्रीका को वैन डेर दुसैं के रूप में पांचवां झटका लगा। दुसैं 47 गेंदों में 36 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर मोहम्मद हफीज के हाथों कैच आउट हुए.डेविड मिलर के रूप में साउथ अफ्रीका को छठा झटका लगा. मिलर 37 गेंदों में 31 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. सातवां विकेट क्रिस मौरिस के रूप में गिरा. मौरिस 10 गेंदों में 16 रन बनाकर वहाब रियाज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. कगिसो रबादा के रूप में दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा. रबादा तीन रन बनाकर वहाब रियाज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट लुंगी नगिदी के रूप में गिरा. नगिदी एक रन बनाकर वहाब रियाज के तीसरे शिकार बने. बाबर की हाफ सेंचुरी, सोहेल की शानदार पारी पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमां और इमाम उल हक ने टीम के लिए काफी अच्छी शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन की बेहतरीन साझेदारी की. इमरान ताहिर ने इस साझेदारी को तोड़ा और फखर जमां को 44 रन से स्कोर पर हाशिम अमला के हाथों कैच आउट करवा दिया. इमाम उल हक इमरान ताहिर की गेंद पर उन्हें ही अपना कैच थमा बैठे. इमाम ने 44 रन की पारी खेली.टीम के अनुभवी बल्लेबाज मो. हफीज को मार्करन ने 20 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया. मार्करम ने हफीज को LBW आउट कर दिया. बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली और 69 रन बनाये. फेहलुकवायो ने ने बाबर का कैच लूंगी नगीडी से लपकवाया.पाकिस्तान को पांचवां झटका इमाद वसीम के रूप में लगा. इमाद वसीम लुंगी नगिदी की गेंद पर जेपी डुमनी के हाथों 15 गेंदों में 23 रन बनाकर कैच आउट हुए. पाकिस्तान को छठा झटका पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लगा जब वहाब रियाज 4 गेंदों में 4 रन बनाकर नगिदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. पाकिस्तान की टीम को सातवां झटका हैरिस सोहेल के रूप में लगा. हैरिस सोहेल नगिदी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए. सोहेल ने 59 गेंदों में 89 रन बनाये. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी नगिदी को 3, इमरान ताहिर को 2 और फेलुक्वायो और एडन मार्करम को एक-एक विकेट मिला.