यूपी: शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, एसपी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ उतारा

लखनऊ: पटना साहिब से कांग्रेस कैडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी हैं. डिंपल यादव की मौजूदगी में पूनम ने एसपी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.एसपी में शामिल होने के बाद पूनम को लखनऊ सीट से होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया गया है. एसपी के वरिष्‍ठ नेता रविदास मेहरोत्रा यह घोषणा करते हुए कांग्रेस से अपील की है कि वह लखनऊ से अपना उम्‍मीदवार ना उतारे ताकि बीजेपी को हराया जा सके. पूनम सिन्‍हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगी. कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूनम को समर्थन दे सकती है. बताया जाता है कि लखनऊ में कायस्थ वोटरों की संख्या लगभग तीन से साढ़े तीन लाख है. यहां लगभग सवा लाख सिंधी वोटर हैं.