मुंबई: फिल्म भारत के इश्क चाशनी गाने का टीजर रिलीज, जबरदस्त है सलमान कटरीना की केमिस्ट्री

मुंबई: सलमान और कटरीना के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म भारत के रोमांटिक सॉन्ग का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के चाशनी गाने का टीजर खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गाने में सलमान और कटरीना रोमांस करते दिख रहे हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है. कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेन्ट ने गाने कोरियोग्राफ किया है. इस गाने की शूटिंग माल्टा में हुई है. गाने को संगीत दिया है विशाल और शेखर ने. वहीं गाने के बोल हैं अभिजीत श्रीवास्तव के हैं. सलमान ने गाने को शेयर करते हुए लिखा है इस ईद पर इश्क मीठा है. सलमान के फैंस को इंतजार है अब गाने के रिलीज का.इससे पहले फिल्म का स्लो मोशन गाना आया था. उस गाने में सलमान और दिशा सर्कस के बैंक ग्राउंड में साथ डांस कर रहे थे. सलमान की दिशा के साथ हॉट कैमिस्ट्री नजर आई थी. गाने में सलमान और दिशा सर्कस की कलाबाज़ी करते नजर आ रहे हैं.