बिहार:समस्तीपुर में खेत में शराब छिपाने का विरोध करने पर तस्करों ने जमीन मालिक के परिजनों को पीटा,कई जख्मी

समस्तीपुर:असमाजिक तत्वों व शराब तस्करों ने ताजपुर पुलिस स्टेशन एरिया के हरपुर भिंडी गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट में महिला एवं बच्चा समेत 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. तीन घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि शराब के इलीगल कारोबार में लिप्त गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चंदन सिंह और उसके परिवार के खेत मे चोरी छिपे शराब उतारा जाता है. विरोध करने पर उन लोगों द्वारा मारपीट की जाती है. इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था.इलिगल शराब के कारोबार में लिप्त युवकों ने मंगलवार की सुबह चंदन सिंह एवं उसके परिजनों पर हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर दिया. घर मे घुस कर महिला एवं बच्चों की भी पिटाई की. चंदन सिंह के साथ साथ बृजकिशोर सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, संजय सिंह, किरण देवी, जितेंद्र सिंह, विजय कुमार, सरिता देवी, कृष्णा देवी, उर्मिला देवी एवं अभिषेक कुमार जख्मी हो गये. हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले. लोकल लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चंदन, बृजकिशोर और हरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. टाउन पुलिस स्टेशन की पुलिस घटनास्थल व हस्पीटल पहुंचकर छानबीन की है.