रांची: JAC 12th Arts Results में मनाली गुप्ता बनी स्टेट टॉपर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एसएस मॉडल प्‍लस टू हाई स्‍कूल पतरातू की गर्ल्स स्टूडेंट मनाली गुप्ता स्टेट टॉपर बनी है.मनाली को 87.4 परसेंट के साथ 437 मार्क्स लायी है. रांची वीमेंस कॉलेज की प्रमिला किस्‍कु सेकेंड टॉपर रही है. प्रमिला को 422 नंबर व 84.4 परसेंट मार्क्स आया है. गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा पलक अग्रवाल 84 परसेंट यानी 420 नंबर आया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष अरविंद कुमार सिंह व सचिव महिप कुमार सिंह जैक ऑफिस में इंटर आर्ट्स का रिजल्‍ट जारी किया. जैक की इंटर आर्ट्स थर्ड डिवीजन में 32597 स्टूडेंट पास हुए हैं. आर्ट्स एग्जाम में 147468 स्टूडेंट पास हुए हैं.पिछले साल सात परसेंट ज्यादा स्टूडेंट पास हुए हैं. एग्जाम में 77.91 फीसद छात्र और 81.5 परसेंट छात्राओं ने सफलता पायी है. एग्जाम के लिए 186524 छात्रों ने फॉर्म भरे थे. इनमें 184384 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.सिमडेगा जिला का रिजल्‍ट में 97 परसेंट है जो राज्य में टॉप है. खूंटी जिला दूसरे और रामगढ़ जिला तीसरे स्थान पर है. सिमडेगा के 97.67, खूंटी के 96.17 और रामगढ़ के 92. 29 परसेंट स्टूडेंट पास हुए हैं. jac.jharkhand.gov.in/jac/ या jac.nic.in jac.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. [caption id="attachment_33290" align="alignnone" width="300"] स्टेट टॉपर मनाली.[/caption] इंटर आर्ट्स की टॉपर मनाली गुप्‍ता ने कहा है कि वह आइएएस बनना चाहती है. वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षक को दी है. [caption id="attachment_33291" align="alignnone" width="300"] सेकेंड टॉपर रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्‍कु.[/caption] संत जॉन इंटर कॉलेज रांची के छात्र अनुराग जायसवाल 83.8 परसेंट के साथ 419 नंबर लाकर चौथे, एनजी प्‍लस टू हाई स्‍कूल पत्‍थरगामा के छात्र मोनू भट्ट 417 नंबर के साथ 83.4 परसेंट के साथ पांचवे, केजीबीवी सेन्‍हा की छात्रा अर्चना कुमारी को 411 प्रतिशत अंक के साथ छठा, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा शबनम तिर्की 410 नंबर के साथ सातवें, एसएल आर्या इंटर कॉलेज तुपकाडीह की छात्रा अंजलि कुमारी को 409 अं‍क लाकर आठवें, संत कोलम्‍बस कॉलेज की गीता कुमारी को 406 नंबर के साथ नौवें व रांची वीमेंस कॉलेज की शांज गुप्‍ता 405 नंबर के साथ 10 नंबर पर है.