नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस चमेली एमएलए मनीरुल इस्लाम बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली: बीजेपी पश्चिम बंगाल में लगातार टीएमसी को झटका देने में लगी है. लोकसभा चुनाव में 18 सीट जीतने के बाद बीजेपी का हौसला बुलंद हुआ है. लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एमएलए वह वार्ड काउंसलर समय सीनियर लीडर लीडरों का बीजेपी में शामिल होना जारी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एमएलए मनीरुल इस्लाम भी दिल्ली में बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. मौके पर टीएमसी के गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास भी बीजेपी ज्वाइन किए हैं. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली में तृणमूल के दो एमएलए समेत 55 पार्षदों ने बीजेपी का दामन थामा था.भाटपाड़ा में आठ पार्षदों नेभी बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. सीपीएम के एक एमएलए भी कल बीजेपी में शामिल हुए थे.