नई दिल्ली: PM मोदी ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा, राहुल का पलटवार मेरे पिता पर अपनी सोच थोपना भी आपको नहीं बचा पायेगा

  • प्रियंका ने कहा यह देश धोखेबाज को कभी माफ नहीं करता
  • तेजस्वी ने भी बयान के लिए की पीएम की आलोचना
नई दिल्ली: प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतापगढ़ में अपनी चुनावी भाषण के दौरान एक्स पीएम राजीव गांधी का जिक्र किया था. मोदी ने बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा था, "आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया. नामदार यह अहंकार आपको खा जायेगा." पीएम के बयान पर कांग्रेस प्रसिडेंट राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी पर जमकर वार किया. राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा मोदी जी, लड़ाई खत्म हो गयी है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं. मेरे खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पायेगा.मेरा बहुत सारा प्यार. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. इसका जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदीजी ‘यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता.’ आरजेडी लीडरलालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव ने भी इस बयान के लिए पीएम मोदी की आलोचना की है. तेजस्‍वी ने इस संबंध में राहुल के ट्वीट को रिट्वीट भी किया है.