नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों के नामों का ऐलान किया

  • दिल्ली में प्रकाश जावड़ेकर प्रभारी, हरदीप सिंह पुरी, नित्यानंद राय सह प्रभारी
  • महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव प्रभारी, केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी सह प्रभारी
  • हरियाणा में नरेंद्र सिंह तोमर प्रभारी, भूपेंद्र सिंह सह प्रभारी
  • झारखंड में ओम प्रकाश माथुर प्रभारी, नंद किशोर यादव को सह प्रभारी
नई दिल्ली: बीजेपी ने साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा और झारखंड के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है. सेंट्रल मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली, नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा, पार्टी महासिचव पेंद्र यादव को महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव व पार्टी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. दिल्ली में मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी,हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है. दिल्ली में इस साल के अंत या फिर अगले साल के प्रारंभ में चुनाव हो सकते हैं. बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है. यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह प्रभारी बनाया गया है.महाराष्ट्र में अक्टूबर के आखिर या फिर नवंबर से शुरू में चुनाव होने की संभावना है.सेंट्रल मिनिस्टर नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी, यूपी के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. हरियाणा में इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. बिहार मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है. झारखंड में दिसंबर के आखिर में चुनाव होने की संभावना है.