मुंबई: बेटे अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड देखकर भावुक हो गए थे बोनी कपूर

मुंबई: बॉलीवुड की नई पीढ़ी के बेहतरीन एक्टर्स में अर्जुन कपूर को भी शुमार किया जाता है. अर्जुन कपूर, राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में नज़र आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. अर्जुन कपूर से ट्रेलर पर बोनी कपूर के रिएक्शन से जुड़ा सवाल पूछा गया था. अर्जुन ने खुलासा किया कि उनके पिता, ट्रेलर देखकर बहुत भावुक हो गये. पिता की ऐसी प्रतिक्रिया ने उन्हें चौंका दिया था. अर्जुन ने माना कि कहीं ना कहीं उनके पिता भी एक कॉमर्शियल व्यूअर हैं. इसलिए उन्होंने अर्जुन के इस फिल्म को करने के फैसले को बेहद सराहते हुए इसे एक अच्छा फैसला करार दिया.अर्जुन कपूर बताया कि उनके पिता बोनी कपूर को उनपर गर्व है. पिता को इस बात की बहुत खुशी है कि उन्होंने अपने जॉनर और अपने कम्फर्ट लेवल से हटकर फिल्म के किरदार को अलग ढंग से निभाया. अर्जुन ने यह भी बताया कि वह खुद भी अपनी पसंद से खुश हैं.